विज्ञापन

​क्या प्याज खाने के बाद आती है मुंह से बदबू, तो किचन में मौजूद इन देसी चीजों से पाएं छुटकारा

Natural Remedies For Onion Breath: अक्सर आपने कई लोगों से सुना होगा कि प्याज खाने के बाद मुंह से बदबू आती है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो इस आर्टिकल में बताए घरेलू उपाय अपनाएं.

​क्या प्याज खाने के बाद आती है मुंह से बदबू, तो किचन में मौजूद इन देसी चीजों से पाएं छुटकारा
Onion Breath Tips: प्याज खाने के बाद मुंह से आने वाली बदबू से कैसे छुटकारा पाएं?

​How To Remove Onion Smell From Mouth: गर्मियों का मौसम आते ही प्याज का सेवन भी बढ़ जाता है. क्योंकि बहुत से लोग खाने में प्याज का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. सलाद हो, सब्जी हो या फिर चटपटा चाट, बिना प्याज के स्वाद अधूरा सा लगता है. लेकिन, समस्या तब शुरू होती है जब खाना खाने के बाद किसी से बात करनी हो. प्याज खाने के बाद मुंह से जो तीखी बदबू आती है, वह कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाती है. ​अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इसका उपाय आपकी किचन में ही मौजूद है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उपयों के बारे में.

Latest and Breaking News on NDTV

मुंह की बदबू को दूर करने के घरेलू उपाय- (Muh ki Badbu Dur Karne Ke Upaye)

​1. सौंफ- 

किचन में मौजूद सौंफ न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि, माउथ फ्रेशनर के तौर पर सदियों से इस्तेमाल हो रही है. प्याज खाने के बाद बस थोड़ी सी सौंफ को अपने मुंह में डालें और धीरे-धीरे चबाएं. सौंफ में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण न केवल सांसों को महकाते हैं, बल्कि पाचन में भी मदद करते हैं. 

​2. फ्रेश पुदीने की पत्तियां-

​पुदीने की खुशबू बहुत तेज और ताजगी भरी होती है. अगर आप प्याज खाने के तुरंत बाद पुदीने की कुछ ताजी पत्तियां चबा लेते हैं, तो मुंह की दुर्गंध पल भर में गायब हो जाएगी. आप चाहें तो पुदीने को पानी में उबालकर कुल्ला भी कर सकते हैं. 

​3. इलायची- 

​इलायची खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है, साथ ही सांसों को भी खुशबूदार बनाती है. 1 हरी इलायची को अपने मुंह में रखें और धीरे-धीरे चबाएं. इलायची में मौजूद एसेंशियल ऑइल्स दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

​4. नींबू-पानी-

​नींबू अपनी खटास के लिए जाना जाता है, जो मुंह के पीएच लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है. एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और उससे कुल्ला करें या फिर धीरे-धीरे पिएं. यह प्याज की गंध को दूर करने में मददगार है. 

​5. सेब- 

​सेब खाना प्याज की दुर्गंध मिटाने का एक बहुत अच्छा तरीका है. सेब में मौजूद एंजाइम्स प्याज के उन सल्फर कंपाउंड्स को बेअसर कर देते हैं, जो बदबू की मुख्य वजह होते हैं.

ये भी पढ़ें- बेकार समझ कर फेंके नहीं! बचे हुए साबुन के टुकड़ों से घर पर बनाएं ये 5 चीजें, जो मार्केट में मिलती हैं महंगी

अस्थमा पूरी तरह क्यों ठीक नहीं हो सकता? डॉक्टर ने क्या कहा जानिए

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
5 Tips To Stop Bad Breath After Eating Onion, Natural Remedies For Bad Breath, Pyaaz Khane Ke Baad Badbu Kyu Aati Hai, Muh Ki Badbu Dur Karne Ke Upaye, Onion Breath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com