मानसून आने वाला है और इसी के साथ बारिश एन्जॉय करने के लिए लोग अलग-अलग जगहों पर घूमने का प्लान बनाने लगे हैं. बारिश के दिनों में प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है. ऐसे में बहुत से लोग पहाड़ों पर घूमने जाना चाहते हैं. लेकिन आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि बारिश के दिनों में पहाड़ों पर खतरा भी कम नहीं होता. ऐसे में आप अगर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखें.
मानसून में घूमने जानें से पहले इन बातों का रखें ध्यान-
1. सोच-समझ कर करें जगह डिलाइड
वेकेशन के लिए हिल स्टेशन हमेशा परफेक्ट प्लेस नहीं माना जा सकता. नदियों और पहाड़ों वाली जगहों पर जाने से इन दिनों में बचने की जरूरत है. इस मौसम में ऐसी जगहों पर लैंड स्लाइडिंग, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का खतरा हो सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

2. ऐसी एंडवेचरस एक्टिविटी से रहे दूर
आपकी ट्रिप हर तरह से अच्छी रहे इसके लिए राफ्टिंग, रॉक क्लाइंबिंग जैसी एक्टिविटी से परहेज करें. इस मौसम में लोग कैंपिंग करना पसंद करते हैं, लेकिन दरअसल ये सही समय नहीं है. ऐसे में मानसून में एडवेंचर को आजमाने की बजाए प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाएं.
Emotional Eating: क्या है 'इमोशनल ईटिंग? और क्या है इसके नुकसान
3. वॉटरप्रूफ गैजेट्स करें इस्तेमाल
बाहर घूमने के दौरान कई बार गैजेट्स भीग जाते हैं ऐसे में आप परेशानी में पड़ सकते हैं, क्योंकि मोबाइल ऐसे गैजेट्स एक दूसरे से कनेक्ट करने के लिए जरूरी हैं. ऐसे में कोशिश करें कि आप अपने साथ वाटरप्रूफ गैजेट्स रखें. साथ ही ट्रिप पर अपने साथ एक्स्ट्रा मोबाइल भी रखें.
4. इन चीजों को रखें साथ
बारिश के मौसम में हमेशा लाइट और कंफर्टेबल कपड़े पहनना अच्छा होता है. अपने साथ सर्दी और गर्मी दोनों तरह के कपड़े रखें, क्योंकि बारिश में इसकी जरूरत पड़ सकती है. रेनकोट, छाता, टॉर्च, वॉटरप्रूफ बैग, खाने की चीजें हमेशा अपने पास रखें.
How To Increase Height: माता-पिता का कद है छोटा, बच्चों की Height को लेकर हैं परेशान, तो इन टिप्स को करें फॉलो तेजी से बढ़ेगी हाइट
5. खानपान का रखें ध्यान
बारिश में अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखें. बारिश में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में बच कर रहना जरूरी है. कोशिश करें कि बाहर आप ऐसी जगह से खाना खाए जहां साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता हो.
How to Reverse Diabetes Naturally | कैसे करें डायबिटीज को रिवर्स, जानें एक्सपर्ट से
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं