- बालों को चिपचिपेपन से बचाना है तो करें ये उपाय.
- मानसून में नमी की वजह से हो सकते हैं बाल चिपचिपे.
- इन 7 तरीकों से पाएं हेल्दी और लंबे बाल.
Monsoon Hair Care Tips: मानसून में बालों के चिपचिपेपन से परेशान हैं तो आपको इससे छुटकारा पाने के लिए उपाय करने की जरूरत है. दरअसरल मानसून में उमस (Humid In Monsoon) के कारण बाल आपस में चिपकने लगते हैं अगर आप तेल लगाते हैं यह समस्या ज्यादा हो सकती है. ऐसे में क्या करें कि मानसून में बालों के चिपचिपेपन से छुटकारा (Relieve Hair Stickiness) मिल जाए. बालों का चिपचिप होना आपके बालों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है. अगर आप बालों को कई बार शैंपू से धो रहे हैं तो यह भी आपके बालों को डैमेज कर सकता है. इससे बालों का झड़ना (Hair Loss) शुरू हो सकता है. साथ ही बालों में रूसी की भी समस्या (Dandruff Problems) हो सकती है. मानसून में स्किन और बालों से जुड़ी समस्याओं (Hair Problems) का कापी सामना करना पड़ता है.
इस दौरान बालों में ऑयल जमा होने से बाल चिपचिपे होने लगते हैं. बालों की देखभाल के लिए आपको कुछ सामान्य सी चीजों का उपयोग करना है. यहां हम बता रहे हैं कि बालों को कैसे फिर से हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पोषण से जुड़ी इन 5 बातों का रखना चाहिए ध्यान!
मानसून में चिपचिपे बालों से ऐसे पाएं छुटकारा | Get Rid Of Sticky Hair During Monsoon
1. ऑयल मसाज
अगर आप बालों को साफ कर बालों में ऑयल नहीं लगाते हैं तो भी बाल चिपचिपे होने लग जाते हैं. इससे बचने के लिए हफ्ते में कम से कम एक जरूर तेल लगाएं और करीब एक घंटे बाद बालों को धो लें इससे बालों में मौजूद धूल मिट्टी आसानी से बाहर निकल जाती है और बालों का चिपचिपापन भी कम हो सकता है.
2. नींबू का करें इस्तेमाल करें
बालों के चिपचिपेपन को दूर करने के लिए नींबू काफी फायदेमंद हो सकता है. नींबू में मौजूद पोषक तत्व बालों पर जमा एक्सट्रा ऑयल साफ करने में मदद कर सकते हैं. नींबू बालों में रूसी की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है. इसके लिए 1 टेबलस्पून नींबू के रस में अपने बालों की लंबाई के हिसाब से दही मिक्स करें. तैयार मिश्रण को बालों पर 30 मिनट तक लगा रहने दें. बाद में इसे शैम्पू से धो लें.
Monsoon Hair Care Tips: बालों का चिपचिपापन दूर करने के लिए नींबू का करें इस्तेमाल 3. सही शैंपू चुनें
अगर आप एक अच्छा शैम्पू इस्तेमाल नहीं करते हैं तो भी आपके बाल चिपचिपे हो सकते हैं. इसके लिए आपको मानसून में एक बेहतर शैम्पू का चुनाव करने की जरूरत है. आप नींबू और पुदीने से तैयार शैंपू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बालों से ऑयल और गंदगी बाहर निकल जाती है.
4. बालों को बार-बार छूने से बचें
बार--बार बालों को छूने से बचें इससे भी आपके बालों में गंदगी हो सकती है और आपके बाल चिपचिपे हो सकते हैं. इससे हाथों पर जमा ऑयल और कीटाणु बालों पर चिपक जाते हैं.
5. सूरज की किरणों से दूर रखें
मानसून में बालों को ज्यादा तेज धूप में रखने से बचें. सूरज की तेज किरणें बालों को चिपचिपा बना सकती हैं. ऐसे में घर से कहीं बार जाने से पहले बालों को कपड़े से ढकें.
6. जैल का इस्तेमाल न करें
कई लोग बालों को सेट करने के लिए जैल का इस्तेमाल करते हैं जिससे बाल मानसून में चिपचिपे हो सकते हैं. बाद में जब आप ऑयल लगाते हैं तो यह बालों में ही जमा होने लगता है और आपके बाल चिपचिपे होने लगते हैं.
रात को अच्छी और गहरी नींद लेने के लिए इन 7 बेसिक नियमों को फॉलो करना न भूलें!
7. मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर भी चिपचिपे बालों से छुटकारा पाया जा सकता है. अगर आप 1 कटोरी में 4 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल डालकर मिक्स करते हैं और इस पेस्ट को अपने बालों में लगाते हैं तो आपको चिपचिपे बालों से छुटकारा मिल सकता है. इस पेस्ट को बालों में लगाने के एक घंटे बाद धोने से फायदा मिल सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
सुबह हो या शाम रनिंग से पहले जरूर कर लें ये 4 स्ट्रेचिंग, मांसपेशियों में नहीं आएगा खिंचाव!
Night Skin Care Routine: बुढ़ापे के लक्षणों को रखना है दूर तो सोने से पहले रोजाना करें ये काम!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं