विज्ञापन

Expert Ki Rai: मानसून में डैंड्रफ से बचने के लिए हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए

बरसात के मौसम में डैंड्रफ की समस्या काफी देखने को मिलती है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए, अगर नहीं तो डॉक्टर राधिका रहेजा से जानें.

Expert Ki Rai: मानसून में डैंड्रफ से बचने के लिए हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए
हफ्ते में कितनी बार बाल धोना चाहिए.
NDTV

बरसात का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर भी आता है. बारिश होते ही बालों और स्किन से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. इस मौसम में नमी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से सिर की स्किन (Scalp) चिपचिपी हो जाती है. चिपचिपाहट की वजह से धूल-मिट्टी सिर में आसानी से चिपक जाती है, जिससे डैंड्रफ, खुजली और बालों के झड़ने की समस्या आम हो जाती है. ​अगर आप भी मानसून में डैंड्रफ से परेशान हैं और यह समझ नहीं पा रहे हैं कि बालों की देखभाल कैसे करें, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. 

डॉक्टर राधिका रहेजा ने मानसून में बालों को हेल्दी रखने और डैंड्रफ से बचने के लिए बेहद काम की और आसान बातें बताई हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में.

​बरसात में डैंड्रफ क्यों बढ़ जाता है?

​डॉक्टर राधिका रहेजा के मुताबिक, मानसून के दौरान हवा में नमी बहुत ज्यादा होती है. इसकी वजह से सिर की स्किन पर पसीना और नेचुरल ऑयल ज्यादा मात्रा में जमा होने लगता है. जब यह पसीना और तेल धूल-मिट्टी के साथ मिलता है, तो सिर पर एक परत जैसी बन जाती है. इस स्थिति में फंगस बहुत तेजी से पनपने लगता है, जो डैंड्रफ का मुख्य कारण बनता है.  

Latest and Breaking News on NDTV

​हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए?

​यह सवाल हम में से ज्यादातर लोगों के मन में रहता है कि मानसून के दौरान बाल कितनी बार धोने चाहिए ताकि वे साफ रहें और डैंड्रफ न हो. डॉक्टर राधिका रहेजा का कहना है कि इस मौसम में आपको अपने बालों की सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए. ​हफ्ते में 3 बार बाल जरूर धोएं, मानसून के दिनों में आपको अपने बाल हफ्ते में कम से कम 3 बार जरूर धोने चाहिए. इससे स्कैल्प पर जमा होने वाला पसीना, तेल और गंदगी साफ होती रहती है.

किस तरह के शैंपू चुनें- अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है, तो साधारण शैंपू की जगह किसी अच्छे एंटी-डैंड्रफ (Anti-Dandruff) शैंपू का इस्तेमाल करें.

​डैंड्रफ से बचने के लिए आसान टिप्स-

  • बालों को सूखा रखें- बारिश में अगर आपके बाल भीग जाते हैं, तो घर पहुंचते ही उन्हें तुरंत सादे पानी से धोएं और अच्छी तरह सूखा लें. गीले बालों में कंघी करने या उन्हें बांधने से बचना चाहिए क्योंकि इससे बाल कमजोर होकर टूटते हैं.
  • ​केमिकल प्रोडक्ट्स से दूरी- इस मौसम में बालों पर ज्यादा हेयर स्प्रे, जेल या वैक्स लगाने से बचें. ये चीजें स्कैल्प के पोर्श को बंद कर देती हैं जिससे डैंड्रफ और ज्यादा बढ़ जाता है.
  • हेल्दी डाइट- सिर्फ बाहर से देखभाल करने से काम नहीं चलता, अंदर से भी मजबूत रहना जरूरी है. अपने खाने में हरी सब्जियां, फल, और पर्याप्त मात्रा में पानी शामिल करें ताकि बालों को अंदर से पोषण मिले.
  • ​मसाज करें- हफ्ते में एक बार नारियल के तेल या बादाम के तेल से हल्के हाथों से सिर की मालिश करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्कैल्प हेल्दी रहता है.

लेखक के बारे में : डॉ. राधिका रहेजा एक अनुभवी त्वचा रोग विशेषज्ञ (Dermatologist) और हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ हैं. उन्हें त्वचा, बालों और कॉस्मेटिक समस्याओं के उपचार का 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. रोगियों की जरूरतों को समझते हुए व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करना उनकी विशेष पहचान है. त्वचा और बालों से जुड़ी सामान्य से लेकर जटिल समस्याओं के उपचार के साथ-साथ वे आधुनिक एस्थेटिक और डर्मेटोलॉजिकल प्रक्रियाओं में भी विशेषज्ञता रखती हैं.

ये भी पढ़ें- Expert Ki Rai: 8 फीट 10 इंच लंबे बाल! अगर आप भी गिनीज रिकॉर्ड बनाने वाली रेनू की तरह चाहते हैं लंबे बाल, तो एक्सपर्ट से जानें उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baal Kitni Baare Dhoye, Baal Dhone Ka Sahi Tareeka, Dandruff Ayurvedic Remedies, Dandruff Care Tips, Monsoon Hair Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com