विज्ञापन

Expert Ki Rai: क्या बारिश का पानी बालों को नुकसान पहुंचाता है? एक्सपर्ट से जानें सच

बारिश के पानी में मौजूद धूल, प्रदूषण और बैक्टीरिया स्कैल्प की समस्याएं बढ़ा सकते हैं. डॉक्टर से जानें कैसे रखें इस मौसम में बालों का ख्याल.

Expert Ki Rai: क्या बारिश का पानी बालों को नुकसान पहुंचाता है? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या बारिश के पानी से बाल सचमुच खराब होते हैं?
NDTV

सावन और मानसून का महीना जितना सुहाना होता है उतना ही कई तरह की बीमारियां खतरा भी बढ़ा देता है. कई लोगों को बारिश में भीगना पसंद होता है. लेकिन इसी के साथ कई लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है क्या बारिश के पानी में भीगने से बाल खराब हो जाते हैं? क्या बारिश का पानी बालों के लिए नुकसानदायक होता है? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है.

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. राधिका रहेजा ने इस बारे में जरूरी जानकारी शेयर की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कहा. 

​बारिश का पानी बालों को क्यों नुकसान पहुंचाता है?

​डॉ. राधिका रहेजा के मुताबिक, बारिश का पानी अपने आप में बहुत गंदा नहीं होता, लेकिन आज के समय में हमारे पर्यावरण की हवा बहुत प्रदूषित हो चुकी है. जब बारिश होती है, तो आसमान से गिरने वाला पानी अपने साथ हवा में मौजूद धूल-मिट्टी, धुआं और हानिकारक केमिकल्स को समेटकर जमीन पर आता है. ​जब आप इस पानी में भीगते हैं, तो ये प्रदूषक तत्व सीधे आपके स्कैल्प और बालों पर चिपक जाते हैं. इसकी वजह से बालों से जुड़ी कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं,  

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

बारिश के पानी से होने वाले नुकसान-

  1. बालों का झड़ना- प्रदूषण और गंदा पानी बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है, जिससे बाल तेजी से टूटने लगते हैं.
  2. स्कैल्प में खुजली- बारिश के पानी में नमी बहुत ज्यादा होती है, जो फंगस और बैक्टीरिया को पनपने के लिए बेस्ट माहौल देती है. इससे सिर में तेज खुजली और पपड़ी जमने की समस्या हो सकती है.
  3. डैंड्रफ की समस्या- स्कैल्प का ऑयल और बारिश का गंदा पानी मिलकर डैंड्रफ को बहुत ज्यादा बढ़ा देता है.
  4. बालों का ड्राई होना- बारिश का पानी बालों की नमी छीन लेता है, जिससे बाल बेजान, फ्रिजी और झाड़ू जैसे दिखने लगते हैं.

​बारिश के मौसम में बालों की देखभाल कैसे करें?

​डॉ. राधिका रहेजा सलाह देती हैं कि बारिश के मौसम में बालों को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें. अगर आप मानसून का लुत्फ उठाना चाहते हैं और बालों को भी बचाना चाहते हैं, तो इन आसान बातों का ध्यान रखें.

  • बालों को धोएं- अगर आप बारिश में भीग गए हैं, तो घर पहुंचते ही सादे और साफ पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें. 
  • माइल्ड शैंपू- हफ्ते में दो से तीन बार किसी अच्छे माइल्ड या हर्बल शैंपू से बाल साफ करें ताकि स्कैल्प पर जमा गंदगी और प्रदूषण पूरी तरह निकल जाए.
  • कंडीशनर- शैंपू करने के बाद बालों के सिरों पर कंडीशनर जरूर लगाएं, इससे बालों की नमी बनी रहती है और बाल उलझते नहीं हैं.
  • बालों को ड्राई करें- बारिश के मौसम में बाल अगर गीले रहें तो उनमें बदबू और फंगस का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बालों को नेचुरली या हेयर ड्रायर की हवा से अच्छी तरह सुखा लें.

लेखक के बारे में : डॉ. राधिका रहेजा एक अनुभवी त्वचा रोग विशेषज्ञ (Dermatologist) और हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ हैं. उन्हें त्वचा, बालों और कॉस्मेटिक समस्याओं के उपचार का 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. रोगियों की जरूरतों को समझते हुए व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करना उनकी विशेष पहचान है. त्वचा और बालों से जुड़ी सामान्य से लेकर जटिल समस्याओं के उपचार के साथ-साथ वे आधुनिक एस्थेटिक और डर्मेटोलॉजिकल प्रक्रियाओं में भी विशेषज्ञता रखती हैं.

ये भी पढ़ें- Expert Ki Rai: मानसून में डैंड्रफ से बचने के लिए हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Fall, Hair Fall In Monsoon In Hindi, Balo Ko Badhane Ka Tarika, Baal Ka Jhadna, Hair Care Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com