Why Should I Drink Milk: आपके दूध के गिलास को न्यूट्रिशन के पावरहाउस में बदलने के लिए केवल कुछ चीजें उसमें शामिल करने की जरूरत है. आप नहीं जानते हैं लेकिन ऐसा करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. भले ही दूध अपने आप में एक पोषक तत्व से भरपूर ड्रिंक है, लेकिन कुछ और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करने से इसके स्वास्थ्य लाभ बढ़ सकते हैं. न सिर्फ ये दूध एडल्ट लोगों के लिए बल्कि बच्चों के लिए चमत्कार कर सकता है. यहां उन चीजों के बारे में जानिए जिन्हें दूध में डालकर इसे एक पावरफुल ड्रिंक बना सकते हैं जो इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू में सुधार करते हैं.
दूध में क्या मिलाने से फायदे बढ़ जाते हैं | What Increases The Benefits of Adding Milk To Milk?
1. दालचीनी
अपने दूध में एक चुटकी दालचीनी मिलाने से इसका स्वाद बेहतर होने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं. दालचीनी सूजन को कम करने, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और आपकी ड्रिंक को एक हेल्दी टच देने में मददगार साबित हुई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. चिया बीज
अपने दूध में चिया बीज मिलाना एक छोटा लेकिन पावरफुल बूस्ट है. चिया बीज, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण आपको एक्स्ट्रा एनर्जी देता है, फुलनेस की फीलिंग के साथ हार्ट हेल्थ को भी बढ़ावा देता है.
यह भी पढ़ें: नारियल तेल में मिलाकर 1 महीने तक लगा लीजिए ये चीज, चेहरे के दाग धब्बे ऐसे होंगे गायब जैसे कभी थे ही नहीं
3. शहद
आपके दूध में एक चम्मच असली शहद स्वादिष्टता के अलावा कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण एड करता है. शहद गले की जलन से राहत दिलाने के लिए जाना जाता है, इसलिए यह कॉम्बिनेशन स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों है.

4. हल्दी
एक चुटकी हल्दी में मौजूद करक्यूमिन दूध को गोल्डन मिल्क में बदल सकता है जो स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है. अपने सुप्रसिद्ध एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण हल्दी बेहतर इम्यून सिस्टम को भी बढ़ावा देती है.
5. पीनट बटर
अपने दूध में एक चम्मच पीनट बटर मिलाने से इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू बढ़ जाएगी. विटामिन, प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर पीनट बटर, हार्ट हेल्थ के साथ ऑलओवर हेल्थ को बढ़ावा मिलेगा.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं