विज्ञापन

मंचूरियन और कढ़ाई पनीर खाने के बाद युवक की मौत! गर्मियों में बाहर का खाना क्यों बन सकता है खतरनाक?

Food Poisoning: गर्मियों का मौसम आते ही खानपान से जुड़ी सावधानियां और भी जरूरी हो जाती हैं. खासकर बाहर का खाना अगर जरा सी लापरवाही में खाया जाए तो यह सेहत पर भारी पड़ सकता है. बिहार के भभुआ से सामने आई एक दुखद घटना ने इस बात को फिर से साबित कर दिया है. यहां एक 20 साल के युवक की कथित तौर पर रेस्टोरेंट से मंगाए गए मंचूरियन और कढ़ाई पनीर खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई.

मंचूरियन और कढ़ाई पनीर खाने के बाद युवक की मौत! गर्मियों में बाहर का खाना क्यों बन सकता है खतरनाक?
Food Poisoning
AI

Food Poisoning: गर्मियों का मौसम आते ही खानपान से जुड़ी सावधानियां और भी जरूरी हो जाती हैं. खासकर बाहर का खाना अगर जरा सी लापरवाही में खाया जाए तो यह सेहत पर भारी पड़ सकता है. बिहार के भभुआ से सामने आई एक दुखद घटना ने इस बात को फिर से साबित कर दिया है. यहां एक 20 साल के युवक की कथित तौर पर रेस्टोरेंट से मंगाए गए मंचूरियन और कढ़ाई पनीर खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रात करीब 10.30 बजे खाना खाने के बाद युवक को उल्टी और बेचैनी होने लगी. हालत बिगड़ने पर सुबह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा, लेकिन शुरुआती तौर पर इसे फूड पॉइजनिंग से जोड़कर देखा जा रहा है.

फूड पॉइजनिंग के 3 मुख्य कारण- (3 Causes Of Food Poisoning)

बैक्टीरिया का संक्रमण

गर्मियों में खाना जल्दी खराब होता है और उसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. गंदे बर्तन, खराब पानी या अधपके खाने से ये बैक्टीरिया शरीर में पहुंच जाते हैं.

गलत तरीके से खाना रखना

अगर बना हुआ खाना लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखा रहे, तो उसमें कीटाणु पनपने लगते हैं. यही बाद में पेट की गंभीर समस्या बन सकता है.

अधपका या खराब सामग्री

पनीर, सॉस और सब्जियों का सही तरीके से इस्तेमाल न करना भी खतरा बढ़ाता है. बिना धोई सब्जियां या एक्सपायरी सामग्री बीमारी का कारण बन सकती हैं.

यह भी पढ़ें- सब्जी में ज्यादा नमक या मिर्च पड़ जाए तो क्या करें? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में ठीक करें स्वाद

गर्मियों में खाना बनाते समय रखें ये सावधानियां- (Take These Precautions While Cooking In Summer)

सफाई सबसे जरूरी

खाना बनाने से पहले सब्जियों को अच्छी तरह धोएं. किचन और बर्तनों की सफाई पर खास ध्यान दें.

खाने को पूरी तरह पकाएं

मंचूरियन या पनीर जैसी डिश बनाते समय ध्यान रखें कि वह अंदर तक अच्छे से पकी हो. अधपका खाना नुकसान पहुंचा सकता है.

एक्सपायरी जरूर चेक करें

सॉस, क्रीम या मसाले इस्तेमाल करने से पहले उनकी तारीख जरूर देखें. खराब चीजों से बना खाना खतरनाक हो सकता है.

बचा हुआ खाना सही से रखें

खाना बच जाए तो उसे तुरंत फ्रिज में रखें और दोबारा खाने से पहले उसकी जांच जरूर करें.

बाहर से खाना मंगाते समय अपनाएं ये नियम (Follow These Rules while Ordering Food From Outside)

पैकिंग देखें-

खाना लेते समय उसकी पैकिंग सही होनी चाहिए. अगर पैकिंग खुली या खराब हो तो उसे न खाएं.

जल्दी खाएं-

ऑर्डर किया हुआ खाना ज्यादा देर तक न रखें. 30 से 40 मिनट के अंदर खा लेना बेहतर होता है.

गर्म करके खाएं-

अगर खाना ठंडा हो गया है तो उसे अलग बर्तन में निकालकर अच्छे से गर्म करें.

चटनी और सॉस से बचें-

बाहर की चटनियां कई बार साफ पानी से नहीं बनतीं. इसलिए इन्हें खाने से बचना बेहतर है.

गर्मियों में थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है. बाहर का खाना खाते समय हमेशा ताजगी और साफ-सफाई का ध्यान रखें.

Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com