विज्ञापन

दिवाली पर गोलगप्पे खाने से एक साथ 150 से ज्यादा की बिगड़ी तबीयत, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत गंभीर

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में दिवाली के बीच दूषित गोलगप्पे खाने से 150 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. उल्टी-दस्त की शिकायत पर 18 बच्चों समेत 30 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप लगाकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

दिवाली पर गोलगप्पे खाने से एक साथ 150 से ज्यादा की बिगड़ी तबीयत, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत गंभीर
गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार.
NDTV

UP Food Poisoning Cases: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में दिवाली के जश्न के बीच फूड पॉइजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है. यहां खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर पेडारी और आसपास के गांवों में एक स्थानीय ठेले पर गोलगप्पे खाने के बाद 150 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई. उल्टी दस्त की शिकायत के बाद बच्चों समेत 30 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें तुरंत हरकत में आ गई हैं और प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप लगाकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

150 से ज्यादा लोग बीमार, PICU में भर्ती हैं कई बच्चे

अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 30 से 33 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है.
अस्पताल में भर्ती मरीजों में 18 छोटे बच्चे शामिल हैं, जिन्हें बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है. इसके अलावा 15 मरीज 15 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं. वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलगप्पे खाने के दो दिन बाद अचानक पीड़ितों को तेज उल्टी, दस्त और पेट दर्द की गंभीर शिकायत होने लगी. डॉक्टरों के मुताबिक, शुरुआती दौर में 23 मरीजों की हालत बेहद नाजुक थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने की वजह से अब सभी की स्थिति स्थिर है. हालांकि, अब भी एम्बुलेंस और बसों के जरिए और मरीजों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी है.

यह भी पढ़ें- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत चीन सीमा पर जवानों संग मनाई दिवाली! बोले, तकनीक कितनी भी आधुनिक हो, अनुशासन ही असली ताकत

पिछले महीने अमेठी में भी सामने आया था ऐसा ही मामला

त्योहारों और मेलों के दौरान खानपान में लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है. ठीक ऐसा ही एक बड़ा मामला पिछले महीने उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से भी सामने आया था.  तब अमेठी के कोटवा गांव में एक मेले के दौरान खस्ता खाने से लगभग 102 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे. इनमें 39 बच्चों और 63 बालिग समेत कुल 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. मामले की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने खुद मौके का दौरा किया था और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर स्थिति को नियंत्रण में किया था.

यह भी पढ़ें- बिहार के लखीसराय में शराब माफियाओं ने किया पुलिस टीम पर हमला! SI समेत 4 जवान घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siddharth Nagar, Golgappa, Food Poisoning, Uttar Pradesh News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com