विज्ञापन

सब्जी में ज्यादा नमक या मिर्च पड़ जाए तो क्या करें? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में ठीक करें स्वाद

Sabji Mein Jyada Namak Pad Jaye To Kya karein: कई बार ऐसा हो जाता है की गलती से सब्जी में नमक या मिर्च ज्यादा पड़ जाता है और फिर पूरी सब्जी का स्वाद बिगड़ जाता है. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, नीचे बताए गए तरीकों से आप आसानी से अपनी सब्जी का स्वाद ठीक कर सकते हैं.

सब्जी में ज्यादा नमक या मिर्च पड़ जाए तो क्या करें? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में ठीक करें स्वाद
Sabji Mein Jyada Namak Pad Jaye To Kya karein
Unsplash

Sabji Mein Jyada Namak Pad Jaye To Kya karein: कई बार किचन में खाना बनाते समय छोटी-सी गलती पूरे स्वाद को बिगाड़ देती है. खासकर तब, जब सब्जी में नमक या मिर्च जरूरत से ज्यादा पड़ जाए. एक चुटकी नमक जहां खाने का स्वाद बढ़ा देता है, वहीं इसकी ज्यादा मात्रा पूरी डिश को खराब कर सकती है. ऐसे में मेहनत से बनाई गई सब्जी भी खाने लायक नहीं रहती. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और स्मार्ट किचन टिप्स की मदद से आप बिगड़े हुए स्वाद को फिर से बैलेंस कर सकते हैं और अपनी डिश को बचा सकते हैं.

सब्जी में नमक ज्यादा पड़ जाए तो आजमाएं ये सब तरीके 

खट्टे स्वाद से सब्जी को करें बैलेंस 

अगर सब्जी ज्यादा नमकीन या तीखी हो गई है, तो उसमें खट्टे तत्व मिलाना फायदेमंद हो सकता है. आप नींबू का रस, टमाटर प्यूरी या थोड़ा सा सिरका डाल सकते हैं. खट्टापन नमक और मिर्च के तेज स्वाद को बैलेंस कर देता है और खाने को नया फ्लेवर देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

स्टार्च वाली सब्जियों का करें इस्तेमाल

आलू, गाजर या ब्रेड जैसे स्टार्च वाली चीजें नमक को सोखने का काम करती हैं. अगर सब्जी में नमक ज्यादा हो गया है, तो उसमें उबला हुआ आलू डाल दें. इससे नमक का असर कम हो जाएगा और स्वाद बेहतर हो जाएगा. साथ ही सब्जी की मात्रा भी बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़े: Kaddu Dalchini Smoothie Recipe: शरीर में हो गई है विटामिन A की कमी, पिएं हेल्दी कद्दू दालचीनी स्मूदी

पानी डालकर करें ठीक

ग्रेवी वाली सब्जी में थोड़ा पानी मिलाकर उसे दोबारा पकाना भी एक आसान तरीका है. इससे नमक और मिर्च का असर हल्का हो जाता है. यह तरीका खासकर दाल, करी और सूप जैसी चीजों में ज्यादा कारगर होता है.

मीठा डालकर करें बैलेंस

अगर सब्जी बहुत ज्यादा नमकीन या तीखी हो गई है, तो उसमें थोड़ा सा चीनी या शहद डाल सकते हैं. इससे स्वाद संतुलित हो जाता है. हालांकि ध्यान रखें कि मीठा बहुत ज्यादा न डालें, वरना डिश का असली स्वाद बदल सकता है.

क्रीम या दूध का करें इस्तेमाल

अगर आपकी सब्जी रिच ग्रेवी वाली है, तो उसमें थोड़ा दूध या क्रीम मिलाना भी एक अच्छा विकल्प है. इससे नमक और मिर्च का असर कम हो जाता है और खाने का टेक्सचर भी स्मूद हो जाता है. यह तरीका पनीर या कढ़ी जैसी डिश में काफी अच्छा काम करता है.

अगली बार अगर सब्जी में नमक या मिर्च ज्यादा हो जाए, तो इन आसान टिप्स को जरूर आजमाएं और अपनी डिश का स्वाद फिर से परफेक्ट बनाएं.

Watch Video:Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com