विज्ञापन

चिकन शावर्मा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला अस्पताल में भर्ती; भिवंडी में फूड पॉइजनिंग

एक ही स्टॉल से खरीदा गया चिकन शावर्मा और देखते ही देखते 43 लोग अस्पताल पहुंच गए. बच्चों से लेकर गर्भवती महिला तक फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. भिवंडी की यह घटना स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

चिकन शावर्मा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला अस्पताल में भर्ती; भिवंडी में फूड पॉइजनिंग
चिकन शावर्मा बना मुसीबत, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी फूड पॉइजनिंग की चपेट में
IANS
  • भिवंडी में चिकन शावर्मा खाने से 43 लोग बीमार, उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित हुए दर्जनों लोग
  • स्ट्रीट फूड खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का शक, मरीजों का इलाज जारी
  • वंजार पट्टी नाका के स्टॉल से खरीदा था खाना, अब प्रशासन सतर्क
ठाणे:

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में चिकन शावर्मा खाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया है. अधिकारियों का कहना है कि वंजार पट्टी नाका क्षेत्र में एक सड़क किनारे के स्टॉल से शावर्मा खाने वाले कम से कम 43 लोग फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए. प्रभावित लोगों में 10 बच्चे और एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं. सभी मरीजों का इलाज भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल (IGM) उप जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है.

शावर्मा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 43 लोग अस्पताल में भर्ती

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक फूड पॉइजनिंग से प्रभावित सभी लोगों ने वंजार पट्टी नाका स्थित एक ही स्टॉल से चिकन शावर्मा खरीदा था. खाना खाने के कुछ समय बाद ही कई लोगों में उल्टी, दस्त और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने लगे. मामला तब सामने आया जब एक के बाद एक बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचने लगे.  अधिकारियों के अनुसार बीमार पड़ने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है. इनमें 17 पुरुष, 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं. प्रभावित लोगों की उम्र दो साल के बच्चे से लेकर 40 वर्ष तक बताई गई है. एक गर्भवती महिला को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मरीजों ने सुनाई आपबीती, खड़े तक नहीं हो पा रहे

अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने बताया कि उसने सोमवार को शावर्मा खाया था और अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ गई. मरीज के मुताबिक 'मैं पूरे दिन बीमार रहा और खड़ा तक नहीं हो पा रहा था. अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि शावर्मा खाने के बाद अन्य कई लोग भी बीमार पड़े हैं.' एक अन्य मरीज ने बताया कि शावर्मा खाने के बाद से लगातार उल्टियां हो रही हैं और अस्पताल में भर्ती अधिकांश लोग फूड पॉइजनिंग से पीड़ित हैं.

सभी प्रभावित मरीजों को भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल (IGM) उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है.

अस्पताल पहुंचने वाले एक परिजन ने बताया कि उनके भाई की तबीयत शावर्मा खाने के बाद खराब हुई थी. अस्पताल आने पर पता चला कि कई अन्य लोगों की हालत भी इसी वजह से बिगड़ी है.

यह भी पढ़ें : दिवाली पर गोलगप्पे खाने से एक साथ 150 से ज्यादा की बिगड़ी तबीयत, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chicken Shawarma, Bhiwandi, Food Poisoning, Street Food, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com