Side Effects Of AC On Body: गर्मियों में भीषण गर्मी से बचने के लिए, बहुत से लोग दिन भर AC चालू रखते हैं. अधिकतर दफ्तरों में एसी लगा होता है, जिससे यहां काम करने वाले लोगों को दिन भर एसी में समय बिताना पड़ता है. हालांकि इससे आपको ठंडक और आराम मिलता है, लेकिन क्या पूरे दिन एयर-कंडीशंड माहौल में रहना सेहत के लिए अच्छा है? आइए जानते हैं कि इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लंबे समय तक एयर-कंडीशंड माहौल में रहने से मेटाबॉलिज्म में बदलाव हो सकते हैं, क्योंकि शरीर असल में आर्टिफिशियल कूलिंग के हिसाब से प्राकृतिक रूप से ढल नहीं पाता है.
आपको AC में लंबे समय तक क्यों नहीं रहना चाहिए?
आपको एयर-कंडीशंड जगहों पर लंबे समय तक रहने के बारे में फिर से सोचना चाहिए. दरअसल, आर्टिफिशियल कूलिंग के लगातार संपर्क में रहने से सेहत पर असर पड़ता है, जिससे आपका मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल और कुल मिलाकर सेहत प्रभावित होती है. लंबे समय तक एसी में रहने से दो मुख्य समस्याएं होती है, वजन बढ़ना और थकान बढ़ना.
वजन बढना
पहली चिंता की बात है प्राकृतिक थर्मोरेगुलेशन यानी शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता का कम होना. दरअसल, जब हम लगातार ठंडे माहौल में रहते हैं, तो शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए कम कैलोरी खर्च होती है. इसके साथ ही लंबे समय तक बैठे रहने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है और शरीर में फैट जमा हो सकता है.
इसके अलावा, एयर-कंडीशंड माहौल इतना आरामदायक होता है कि आपका मन कंबल में दुबककर अपने पसंदीदा शो देखने का करता है. इससे आप कम हिलते-डुलते हैं और शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है. इसका मतलब है कि जब आप लंबे समय तक यह आदत बनाए रखते हैं, तो आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है और शरीर में बड़े बदलावों के साथ-साथ आपका वजन भी बढ़ सकता है.
थकान महसूस होना
एसी में लंबे समय तक रहने से आपको थकान अधिक महसूस होती है. सब AC की री-सर्कुलेटेड हवा (बार-बार घूमती हवा) की वजह से होता है. दरअसल जानकारों का कहना है कि, खराब हवा की गुणवत्ता, कम नमी और री-सर्कुलेटेड हवा ऑक्सीजन की ताजगी को कम कर सकती है और इससे थकान, सिरदर्द और सोचने-समझने की क्षमता में कमी आ सकती है. इसके अलावा, इससे थकान, सिरदर्द, रूखापन और मानसिक फोकस में कमी जैसे लक्षण भी दिखते हैं. इन लक्षणों को डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) कहा जाता है क्योंकि AC की सूखी हवा शरीर से नमी सोख लेती है.
क्या इससे कोई गंभीर समस्या भी हो सकती है?
लंबे समय तक AC में रहने से सांस लेने में दिक्कत, साइनस की समस्या और बार-बार इन्फेक्शन हो सकता है, खासकर बंद जगहों पर जहां हवा बार-बार घूमती रहती है. इसके अलावा, मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का भी खतरा रहता है.
- चेतावनी वाले लक्षण
- लगातार थकान
- सिरदर्द
- गले में सूखापन
- बार-बार सर्दी-जुकाम
- बिना किसी साफ वजह के धीरे-धीरे वजन बढ़ना
बचाव के उपाय
- खूब पानी पिएं ताकि आपके शरीर में पानी की कमी न हो
- हर 1 घंटे में स्ट्रेचिंग और मूवमेंट के लिए छोटा ब्रेक लें
- ब्रेक के दौरान ताजी हवा में सांस लेने की कोशिश करें
- बहुत कम तापमान में रहने से बचें
इसे भी पढ़ें: स्क्वॉट्स या वॉकिंग, वेट लॉस के लिए कौन सा बेहतर? | Weight Loss Tips
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं