आज के समय में कुछ लोग वजन कम करने के लिए परेशान हैं, तो कुछ लोग वजन बढ़ाने के लिए. क्योंकि दुबला-पतला शरीर हो, तो लोग ताने मारते हैं. सूखा है, खाता नहीं है क्या, हवा में उड़ जाएगा. कई बार तो ऐसी बातें सुन-सुनकर इंसान और परेशान हो जाता है. अक्सर वजन बढ़ाने को लेकर कई तरह की सलाह दी जाती है कुछ लोग कहते हैं दूध पियो, तो कुछ कहते हैं घी खाओ, तो कुछ केले खाने की सलाह देते हैं. लेकिन इन सबको ट्राई करने के बाद भी वजन नहीं बढ़ रहा है, तो हाल ही में आचार्य मनीष द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में एक ऐसा नुस्खा बताया गया है जिससे वजन को तेजी से बढ़ाने में मदद मिल सकती है. तो चलिए जानते क्या खाने से वजन बढ़ता है.
आचार्य मनीष ने एक बहुत आसान देसी नुस्खा बताया है. इसमें न कोई महंगी दवा है, न कोई पाउडर. बस 3 चीजें हैं, जो हर घर की किचन में मिल जाती हैं.
यहां देखें वीडियो-
वजन बढ़ाने के लिए शाम के समय खाएं ये 3 चीजें-
- 1 मुट्ठी चने- भुने हुए चने लीजिए. ये प्रोटीन का सबसे सस्ता और सबसे अच्छा सोर्स हैं.
- देसी गुड़- गुड़ शरीर में खून बढ़ाता है, शरीर को गर्मी देता है
- अजवाइन- थोड़ी सी अजवाइन, ये पाचन को ठीक करती है. गैस, कब्ज को खत्म करती है.
कैसे खाएं- इन तीनों को एक साथ लेकर अच्छे से चबा-चबाकर खाइए. चबाकर खाना बहुत जरूरी है. जल्दबाजी में निगल मत लीजिए. शाम को 4-5 बजे के आसपास इसे खाइए. ये टाइम सबसे बेस्ट है. इससे भूख भी खुल जाएगी और रात को खाना भी अच्छे से खा पाएंगे.
कैसे काम करता है चना-गुड़-अजवाइन-
ये तीनों चीजें अलग-अलग काम करती हैं, लेकिन साथ में खाने पर कमाल करती हैं. चना शरीर को प्रोटीन देता है. प्रोटीन से ही मांसपेशियां बनती हैं. वजन बढ़ाने का मतलब चर्बी बढ़ाना नहीं है, मांसपेशियां बढ़ाना है. चना वही काम करता है. गुड़ में आयरन होता है. आयरन से खून बढ़ता है. खून बढ़ेगा, तो चेहरा लाल होगा, शरीर में जान आएगी. अजवाइन पेट की आग को तेज करती है. पेट में जो गैस, भारीपन, अपच है, उसे खत्म करती है. जब पेट साफ रहेगा, तो भूख अपने आप बढ़ जाएगी.
आचार्य मनीष ने इनके अलावा एक चीज और खाने की सलाह दी है कि आप अपनी डाइट में अनार को जरूर शामिल करें. ये खून बढ़ाने और ताकत देने में मददगार है.
ये भी पढ़ें- सर्दियों में कान दर्द क्यों बढ़ जाता है, जानें कारण और घरेलू उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं