विज्ञापन

गर्दन काली पड़ रही है? नजरअंदाज न करें, इन विटामिन की कमी हो सकती है जिम्मेदार

गर्दन पर काले-काले धब्बे नजर आने का कारण न सिर्फ बीमारियां, बल्कि शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी भी हो सकती है. यहां हम आपको ऐसे विटामिन्स के बारे में बताएंगे, जिसकी कमी से गर्दन पर काले धब्बे नजर आते हैं-

गर्दन काली पड़ रही है? नजरअंदाज न करें, इन विटामिन की कमी हो सकती है जिम्मेदार
Dark Neck Causes : किस विटामिन की कमी से गर्दन काली होती है?

गर्दन पर दाग-धब्बे अक्सर शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं. ऐसे में लोग तरह-तरह के उपायों का सहारा लेकर गर्दन के कालेपन को दूर करने की कोशिश करते हैं. लेकिन कई बार इन उपायों के बावजूद भी गर्दन का कालापन दूर नहीं हो पाता है. इसका कारण शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी हो सकती है. जी हां, हमारे शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी होती है, जिसकी वजह से गर्दन के आसपास दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं. यहां हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे.

इस विषय को अच्छे से समझने के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिसिट डॉ. रूबेन भसीन पासी से बातचीत की है. यहां जानते हैं आखिर शरीर में किन विटामिन्स की कमी से गर्दन के आसपास कालापन होता है?

विटामिन बी12 है सबसे बड़ा कारण 

गर्दन पर काले धब्बों के पीछे सबसे ज्यादा जिम्मेदार विटामिन बी12 की कमी मानी जाती है. ये विटामिन शरीर की हेल्दी ब्लड सेल्स और नर्वस सिस्टम को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होता है. जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है, तो स्किन पर पिगमेंटेशन यानी असमान कालापन दिखने लगता है. मुख्य रूप से गर्दन, कोहनी और घुटनों जैसी जगहों पर काले-काले धब्बे नजर आने लगते हैं. 

विटामिन सी और फोलिक एसिड की भूमिका

विटामिन बी12 के अलावा शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण भी स्किन पर काले-काले धब्बे नजर आने लग सकते हैं. दरअसल, विटामिन सी स्किन के कोलेजन को मजबूत बनाए रखता है और फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है. इसकी कमी होने पर स्किन बेजान और असमान रंगत वाली दिखने लगती है. 

विटामिन बी9 की कमी के कारण भी होते हैं काले धब्बे

शरीर में विटामिन बी8 यानि फोलिक एडिक की कमी के कारण भी गर्दन के आसपास काले धब्बे नजर आ सकते हैं. ये नई कोशिकाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी से एनीमिया का खतरा बढ़ता है, जिससे स्किन पीली पड़ने के साथ-साथ हाइपरपिगमेंटेशन और दाग-धब्बों की समस्या भी सामने आ सकती है.

किन चीजों को करें सेवन?

अगर आपके गर्दन के आसपास काले-काले धब्बे काफी ज्यादा हो रहे हैं, तो विटामिन बी12, विटामिन सी और विटामिन बी9 से भरपूर आहार का सेवन करें. इसके लिए कोशिश करें कि अपने डाइट में दाल, अंडे, दूध, दही, पत्तेदार हरी सब्जियां, संतरा और नींबू जैसी चीजों को शामिल करें. इससे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें - काली पड़ गई है गर्दन कैसे करुं साफ? जानिए यहां 3 जबरदस्त असरदार नुस्खा, 1 बार में हो जाएगा साफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dark Neck, Dark Neck Cleaning, Dark Neck Cleaning Tips, Vitamin B12, Vitamin C
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com