हर कोई चाहता है कि उसके कपड़े साफ और सलीके से दिखें, लेकिन रोजाना या लगातार पहनने से शर्ट के कॉलर पर पसीने, धूल और तेल की वजह से मैल जमने लगता है. खासकर सफेद शर्ट का कॉलर गंदा होने पर पूरी शर्ट का लुक खराब लगने लगता है. कॉलर का कपड़ा मोटा होने के कारण इसमें जमा जिद्दी दाग सामान्य धुलाई से भी आसानी से नहीं निकलते. कई बार लोग इसे साफ करने की कोशिश करते हैं, लेकिन मनचाहा नतीजा नहीं मिलने पर शर्ट पहनना ही छोड़ देते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान तरीके काम आ सकते हैं.
ट्रैवल बैग में रखें विनेगर का छोटा पैक (Use this Liquid)
अगर आप लंबे सफर पर जा रहे हैं और होटल या गेस्ट हाउस में कपड़े धोने की सुविधा नहीं है, तो छोटे पैक में सफेद विनेगर काम आ सकता है. कॉलर पर जमी पसीने और तेल की परत के लिए विनेगर को सीधे लगाने के बजाय पानी में मिलाकर इस्तेमाल करना बेहतर है. लॉन्ड्री एक्सपर्ट भी दाग पर विनेगर और पानी के घोल को पहले कपड़े के छिपे हिस्से पर टेस्ट करने की सलााह देता है.

ऐसे करें कॉलर की सफाई (Cleaning Tips and Tricks)
एक्सपर्ट के अनुसार, एक कप में 1 हिस्सा सफेद विनेगर और 4 हिस्से गुनगुना पानी लें. दोनों को अच्छी तरह मिला लें. अब इस घोल को कॉलर के गंदे हिस्से पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद मुलायम ब्रश या कपड़े से हल्के हाथ से सााफ करें और पानी से अच्छी तरह धो लें. फिर शर्ट को उसके केयर लेबल के मुताबिक धोएं.
ये भी पढ़ें- पानी पीने के लिए अच्छी बोतल कौन सी है? जानिए कॉपर और स्टेनलेस स्टील किस बोतल में पानी पीना चाहिए
विनेगर और बेकिंग सोडा को साथ मिलाने से बचें (Cleaning Tips For White Clothes)
सोशल मीडिया पर विनेगर और बेकिंग सोडा को मिलाकर लगाने का तरीका काफी वायरल है, लेकिन दोनों को एक साथ मिलााने पर वे आपस में रिएक्ट करके एक-दूसरे के असर को कम कर सकते हैं. इसलिए जरूरत के हिसाब से किसी एक चीज का प्री-ट्रीटमेंट के तौर पर इस्तेमाल करनाा बेहतर है.
हर कपड़े पर न आजमाएं (Clothes Cleaning Hacks)
रेशम, ऊन, बेहद नाजुक कपड़ों या इलास्टिक वाले कपड़ों पर विनेगर का इस्तेमाल करने से पहले खास सावधानी रखें. सबसे जरूरी बात, विनेगर को ब्लीच के साथ कभी न मिलाएं, क्योंकि इससे खतरनाक गैस बन सकती है. दाग बहुत पुरानाा हो तो सामान्य लॉन्ड्री डिटर्जेंट या फैब्रिक के हिसाब से बने स्टेन रिमूवर का इस्तेमाल ज्यादा उपयुक्त हो सकताा है.
ये भी पढ़ें- गमले में पारिजात कैसे उगाएं? घर पर हरसिंगार का पौधा लगाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं