विज्ञापन

क्या 5 घंटे की नींद काफी है? एक्सपर्ट से जानिए नींद और खर्राटों से जुड़े अहम सवाल

8 घंटे सोकर भी रहते हैं थके हुए? तो आपकी नींद की क्वालिटी में है गड़बड़, जानिए वजह.

क्या 5 घंटे की नींद काफी है? एक्सपर्ट से जानिए नींद और खर्राटों से जुड़े अहम सवाल
स्लीप एपनिया क्या है.
NDTV

नींद हमारी सेहत के लिए कितनी जरूरी है ये हम सभी जानते हैं. लेकिन आजकल ज्यादातर लोगों को यही लगता है, 5 घंटे सो लिया, बहुत है. काम हो जाएगा. लेकिन हाल ही में NDTV एक इंटरव्यू में डॉ. बोरनाली दत्ता ने नींद को लेकर ऐसे मिथ तोड़े हैं, जो हम सब सालों से मानते आ रहे हैं. सवाल सीधा था, क्या 5 घंटे की नींद काफी है? डॉक्टर का जवाब था, बिल्कुल नहीं. अगर आप भी इन्हीं सारे सवालों के जवाब चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

कितनी नींद चाहिए? 

डॉ. दत्ता कहती हैं, किसी भी एडल्ट को 24 घंटे में 7 से 9 घंटे की नींद चाहिए. वो भी बिना टूटी हुई, प्रॉपर नींद. नींद में दो साइकिल होती हैं, REM और Non-REM. यही साइकिल शरीर को अगले दिन के लिए तैयार करती है. अगर आप 5 घंटे ही सोए, तो ये साइकिल पूरी ही नहीं होगी और नींद की कमी, इतनी सारी बीमारियों का रिस्क फैक्टर है. 

यहां देखें पोस्ट-

नींद कम लेने से होने वाली बीमारियां-

  • दिल की बीमारी
  • डायबिटीज
  • मोटापा 
  • दिमाग की कमजोरी

8-9 घंटे सोकर भी थकान क्यों? 

बहुत लोग कहते हैं, हम तो 8-9 घंटे सोते हैं, फिर भी सुबह थके हुए उठते हैं. डॉ. दत्ता कहती हैं, तब सवाल ये है कि आपकी नींद की क्वालिटी कैसी है? क्या आप खर्राटे लेते हैं? क्या रात को उठ-उठकर फोन चेक करते हैं? क्या कमरे में ज्यादा लाइट है? ये सब चीजें आपकी नींद को तोड़ देती हैं. नींद का आर्किटेक्चर बिगड़ जाता है. आप बिस्तर पर 9 घंटे रहे, लेकिन आपकी नींद टूटी हुई रही, तो अगले दिन थकान तो होगी ही.

खर्राटे क्या जानलेवा हो सकते हैं? 

डॉक्टर का जवाब था, हां खर्राटे जानलेवा कंडीशन का इशारा हो सकते हैं. खर्राटे अगर दिन में नींद आने के साथ जुड़े हैं, तो ये स्लीप एपनिया का संकेत हो सकता है. स्लीप एपनिया में नींद में सांस रुक-रुककर आती है और स्लीप एपनिया हार्ट डिजीज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक से जुड़ा है. इसलिए अगर कोई बहुत तेज खर्राटे लेता है, और दिन में भी उसे नींद आती रहती है, तो इसे मजाक में मत लीजिए. डॉक्टर को दिखाइए.

क्या वीकेंड पर नींद पूरी की जा सकती है? 

बहुत लोगों का फॉर्मूला है, हफ्ते में 5 घंटे सोएंगे, वीकेंड पर 12 घंटे सोकर पूरा कर लेंगे. डॉक्टर कहती हैं, नो. ऐसा नहीं होता. क्योंकि 24 घंटे के पीरियड में आपको 7 से 9 घंटे की प्रॉपर अनइंटरप्टेड नींद चाहिए, ताकि REM और Non-REM साइकिल पूरी हो. तभी आप अगले दिन के काम के लिए तैयार होते हैं. वीकेंड पर 12 घंटे सोने से हफ्ते भर की कमी पूरी नहीं होती. नींद बैंक में जमा नहीं होती. 

फोन बगल में रखकर सोना कितना खतरनाक? 

डॉक्टर कहती हैं, फोन बगल में रखकर सोना बिल्कुल नहीं करना चाहिए. फोन की ब्लू लाइट दिमाग में मेलाटोनिन को दबा देती है. मेलाटोनिन ही वो हार्मोन है, जो नींद लाता है. फोन की लाइट नींद को तोड़ती है, स्लीप हाइजीन को खराब करती है. 

ये भी पढ़ें- 1 घंटे तक हुक्का पीना 100 सिगरेट के बराबर? डॉक्टर ने बताया फेफड़ों को कैसे पहुंचाता है नुकसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sleep Apnea, Sleep Apnea Causes, Sleeping 6 Hours Health Risks, Kharrato Ke Gharelu Upay, Kharrate Kaise Door Honge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com