पार्टी में हुक्का पीना आजकल युवाओं के लिए कूल बन गया है एप्पल फ्लेवर, मिंट फ्लेवर, पान फ्लेवर. दोस्त साथ में बैठे हैं, हुक्का बीच में रखा है, सब बारी-बारी से कश ले रहे हैं. लगता है, इसमें क्या है, ये तो बस फ्लेवर वाला धुआं है. लेकिन हाल ही में NDTV के इंटरव्यू में डॉक्टर बोरनाली दत्ता ने एक ऐसी बात बताई है, जिसे सुनकर होश उड़ जाएंगे. डॉक्टर कहती हैं, 1 घंटे तक हुक्का पीना, 100 सिगरेट पीने के बराबर है.
क्या हुक्का सिगरेट से कम खतरनाक है?
ज्यादातर युवा यही सोचते हैं, सिगरेट तो खतरनाक है, लेकिन हुक्का सेफ है. क्योंकि हुक्के में पानी होता है, पानी धुएं को साफ कर देता है. डॉक्टर दत्ता कहती हैं, ये सोच बिल्कुल बकवास है. पानी धुएं को साफ नहीं करता. पानी सिर्फ धुएं का टेम्परेचर ठंडा करता है. धुआं पानी में बबल बनकर निकलता है, ठंडा हो जाता है, इसलिए गले में जलन नहीं होती और इसी वजह से लोग लंबे समय तक हुक्का पीते रहते हैं. सिगरेट 5 मिनट में खत्म हो जाती है, हुक्का 1-1 घंटे तक चलता है और यही लंबा समय ही सबसे ज्यादा खतरनाक है.
यहां देखें वीडियो-
1 घंटे का हुक्का 100 सिगरेट कैसे?
डॉक्टर ने क्लीवलैंड क्लिनिक की रिसर्च का हवाला दिया. उस रिसर्च में कहा गया है, 1 घंटे तक हुक्का पीने से उतना धुआं अंदर जाता है, जितना 100 सिगरेट पीने से जाता है. समझिए- 1. सिगरेट में एक कश में 50-60 ml धुआं जाता है. हुक्के में एक कश में 500 ml तक धुआं जाता है. 2 सिगरेट पीने वाला 10-15 कश लेता है. हुक्का पीने वाला 1 घंटे में 200 से ज्यादा कश ले लेता है.
हुक्का फेफड़ों को कैसे पहुंचाता है नुकसान?
डॉक्टर दत्ता कहती हैं, आप चाहे कुछ भी जलाइए, तंबाकू जलाइए, हर्ब्स जलाइए, कुछ भी. जब आप किसी चीज को जलाते हैं, तो कार्बन और सूट बनता है वो कार्बन और सूट सीधे आपके फेफड़ों में जाता है.
फेफड़ों में क्या होता है?
1. फेफड़ों की छोटी-छोटी थैलियां, एल्वियोली, खराब हो जाती हैं. सांस लेने की क्षमता कम हो जाती है.
2. कार्बन मोनोऑक्साइड खून में मिल जाता है. खून में ऑक्सीजन कम हो जाती है. दिल पर दबाव बढ़ जाता है.
3. टार फेफड़ों में जम जाता है. लंबे समय में यही टार कैंसर बन जाता है.
4. हुक्के का धुआं ठंडा होता है, इसलिए वो फेफड़ों में और गहराई तक जाता है.
ये भी पढ़ें- 40 के बाद हर महिला को जरूर खाने चाहिए ये 5 सीड्स, एक्सपर्ट से जानें फायदे और सेवन का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं