ब्रेक के बाद वर्कआउट पर वापस लौटना एक मुश्किल काम लग सकता है. सर्दियों के मौसम के दौरान बहुत से लोग अपना वर्कआउट सेशन छोड़ देते हैं. आलस्य, थकान, सर्दियों की उदासी और ठंडा मौसम इसके कुछ कारण हो सकते हैं. अब सीजन कुछ ही हफ्तों में बदल जाएगा और आप शायद अपनी फिटनेस रूटीन पर वापस आने की कोशिश कर रहे होंगे. अगर आप गर्मियां आने से पहले फिट होना चाहते हैं, तो हमारे पास कुछ टिप्स हैं जो आपकी फिटनेस जर्नी को फिर से शुरू करने में मदद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: उलझे बाल मिनटों में बन जाएंगे रेशम जैसे सिल्की, स्मूद और चमकदार, बस कर लीजिए ये काम, फिर कभी बालों की ये हालत
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
1. खुद को मानसिक रूप से तैयार करें
ब्रेक के बाद वर्कआउट मुश्किल लग सकता है, इसलिए मानसिक रूप से तैयार रहना जरूरी है. अपने फिटनेस टारगेट पर ध्यान दें. उन बदलावों को पहचानें जो आप व्यायाम बंद करने के बाद से अनुभव कर रहे हैं. कुछ इंस्पिरेशन के लिए वर्कआउठ की अपनी पिछली तस्वीरें या वीडियो देखें.
2. इसे धीरे करें
अपने आप को बहुत ज्यादा पुश न करें, खासकर शुरुआती स्टेज के दौरान चोट लग सकती है और आपको पीछे धकेल सकती है. लो इंटेंसिटी वाले व्यायाम से शुरुआत करें. एक बार जब आप अपना स्टेमिना और ताकत हासिल कर लें, तो धीरे-धीरे अपने वर्कआउट की इंटेंसिटी बढ़ाएं.
3. ठीक से रेस्ट करें
हो सकता है कि अपनी फिटनेस जर्नी दोबारा शुरू करते समय आपके पास पहले जैसी ताकत न हो. इसलिए वर्कआउट के बाद रिकवरी के लिए ठीक से आराम करें. यह आपके शरीर को अगले वर्कआउट के लिए तैयार करेगा और चोटों की संभावना को कम करेगा. यह भी पढ़ें: सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी पीने से मिलते हैं ये 10 जबरदस्त फायदे, क्या जानते हैं आप?
4. अपनी प्रोग्रेस को ट्रैक करें
प्रेरित रहने के लिए छोटी-छोटी उपलब्धियों का सेलिब्रेट करें. अपनी प्रोग्रेस को ट्रैक करें. फ्यूचर के लिए टारगेट बनाएं. यह आपको वर्कआउट ड्यूरेशन, किए जाने वाले दोहराव की संख्या और बहुत कुछ निर्धारित करने में मदद करेगा.
5. कंसिस्टेंसी बनाए रखें
लॉन्ग फिटनेस टारगेट को पाने के लिए निरंतरता जरूरी है. वर्कआउट को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं. यह आपको ट्रैक पर बने रहने में मदद करेगा.
ध्यान रखें आप अपने वर्कआउट से पहले और बाद में वार्म-अप और कूल-डाउन रूटीन फॉलो करें.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं