Pregnancy Ke Baad Weigh Loss Kaise Kare: प्रेग्नेंसी हर महिला की जिंदगी का बहुत खास और बड़ा बदलाव होता है. इस दौरान वजन बढ़ना आम बात है, लेकिन डिलीवरी के बाद वजन कम करना कई महिलाओं के लिए चिंता का विषय बन जाता है. ऐसे में योगा ट्रेनर समृति ने बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद 15 किलो वजन कैसे कम किया.
समृति का कहना है कि उन्होंने सिर्फ डिलीवरी के बाद ही नहीं, बल्कि प्रेग्नेंसी से पहले और प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपनी बॉडी का खास ध्यान रखा. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “यह पोस्ट सिर्फ पोस्ट-प्रेग्नेंसी वजन के बारे में नहीं है, बल्कि उन चीजों के बारे में भी है जो मैंने प्रेग्नेंसी से पहले, दौरान और बाद में कीं. हमारा शरीर इन तीनों स्टेप्स का मिला-जुला नतीजा होता है.”
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी महिला ने घटाया 50 किलो से ज्यादा वजन, शेयर की अपनी वेट लॉस जर्नी
प्रेग्नेंसी से पहले क्या करें
1. अभ्यंग – पूरे शरीर की गर्म तेल से मालिश
2. कपालभाति प्राणायाम
3. एक दिन सूर्य नमस्कार, दूसरे दिन चंद्र नमस्कार
4. रोज अनुलोम-विलोम
5. रोज कान की हल्की मालिश
6. रात के खाने में खिचड़ी
7. अलग-अलग हर्बल चाय
8. रात 10 बजे तक सोना
9. सुबह 5 बजे उठना
10. रात का खाना 7 बजे तक खा लेना

प्रेग्नेंसी के दौरान क्या करें
1. छाछ पीना
2. ताजा मक्खन खाना
3. पंचामृत लेना
4. रोज सूर्य नमस्कार (डॉक्टर की सलाह से)
5. बॉल एक्सरसाइज
6. दिन में दो बार टहलना
7. सौंफ का पानी पीना
8. नौवें महीने से दूध में घी डालकर पीना
9. दिन में तीन बार दूध पीना
10. प्राणायाम करना

डिलीवरी के बाद क्या करें
1. नींद को सबसे पहले रखें (बच्चा सोए तो आप भी सोएं)
2. अजवाइन का पानी
3. पोस्टपार्टम पंजीरी
4. हल्दी वाला दूध
5. घी से बना हलवा
6. लौकी की सब्जी
7. पीली दाल
8. जीरा राइस
9. पहले दो महीने ज्यादा मूवमेंट न करें
10. तीसरे महीने से रोज सूर्य नमस्कार शुरू करें
11. दिन में तीन बार दूध पीना

समृति ने बताया कि उन्होंने किसी खास लक्ष्य के पीछे भागने के बजाय अपने शरीर को ठीक करने और मजबूत बनाने पर ध्यान दिया. उनका फोकस योग, सही खानपान और अच्छी लाइफस्टाइल पर था. जो महिलाएं भविष्य में मां बनने की सोच रही हैं, उन्हें समृति की सलाह है – “अभी से अपनी बॉडी को तैयार करना शुरू कर दें.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं