Viral Video: गुजरात के दाहोद के जंगल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के रोंगटे खड़े हो गए. यहां धानपुर के जंगलों में दो मुंह वाला एक बेहद दुर्लभ सांप मिला है. इस अजीबोगरीब सांप को देखकर स्थानीय लोग सन्न रह गए. घबराहट में आनन-फानन में गांव के सरपंच ने 'प्रकृति मित्र मंडल' को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की मदद से इस अनोखे जीव का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.
हैरानी की बात यह है कि पूरे गुजरात में इस प्रजाति का दो मुंह वाला सांप पहली बार देखा गया है. वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक यह 'वुल्फ स्नेक' (Wolf Snake) है, जिसे आम भाषा में 'वरुदंती' भी कहते हैं. राहत की बात यह है कि यह पूरी तरह बिना जहर वाला सांप होता है और इंसानों को इससे कोई खतरा नहीं है. घरों के आसपास रहने वाली छिपकलियां और छोटे कीड़े-मकोड़े इसका मुख्य भोजन हैं.
लाखों में एक होता है ऐसा अजूबा
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इसके दो सिर कैसे हुए? विज्ञान की भाषा में इसे 'बाइसेफली' कहते हैं. यह एक आनुवंशिक गड़बड़ी है जो लाखों जीवों में से किसी एक में ही दिखाई देती है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस सांप के दोनों सिरों के पास अपना अलग दिमाग और अलग नर्वस सिस्टम होता है. यानी एक ही शरीर में दो अलग-अलग कंप्यूटर काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें | 'एक्स को छोड़ा, क्योंकि करोड़ों नहीं कमाता था...' पहली डेट पर लड़की ने कर दी डिमांड; डिलीट करना पड़ा डेटिंग ऐप
दोनों सिर आपस में लड़ने लगते हैं
यही वजह है कि जब इसे आगे बढ़ना होता है या खाना खाना होता है, तो दोनों सिर आपस में ही भिड़ जाते हैं. दोनों मुंह अपनी-अपनी दिशा में जाने की कोशिश करते हैं. इस आपसी खींचतान की वजह से ऐसे सांपों के लिए जंगली माहौल में खुद का शिकार बचाना और दुश्मनों से अपनी जान बचाना बेहद मुश्किल होता है. यही वजह है कि ऐसे जीव कुदरत में ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह पाते. फिलहाल, कुदरत के इस अनोखे करिश्मे को देखने के लिए वन्यजीव प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी है.
यह भी पढ़ें | धधकते लावा में कूदकर दर्जनों रोबोट ने दी जान, AI कंपनी ने नौकरी से निकाला था; टर्मीनेटर-2 मूवी का सीन हुआ सच
यह भी पढ़ें | 'पैसे दो मेरे...' गुरुग्राम मॉल में 186 रुपए किराए के लिए लड़की से भिड़ा रैपिडो ड्राइवर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं