विज्ञापन

गैस और कब्ज से राहत कैसे पाएं? इस घरेलू उपाय से सिर्फ 2 मिनट में मिलेगा आराम, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए

गैस की समस्या से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं. ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा ने बताया है. यहां जानिए गैस और कब्ज से राहत कैसे मिलेगी.

गैस और कब्ज से राहत कैसे पाएं? इस घरेलू उपाय से सिर्फ 2 मिनट में मिलेगा आराम, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए
गैस और कब्ज से राहत कैसे पाएं?
file photo

आज के समय में पेट में गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या बहुत आम हो गई है. इसका सबसे बड़ा कारण खराब खानपान, देर से भोजन करना और ज्यादा तला-भुना खाना है. इसका असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है. अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि कुछ भी खाते हैं गैस बन जाती है. हालांकि, गैस की समस्या से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं. ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा ने बताया है. चलिए आपको बताते हैं गैस और कब्ज से राहत कैसे मिलेगी.

गैस से कैसे राहत मिलेगी

वोहरा आयुर्वेदिक हॉस्पिटल एंड पंचकर्म सेंटर की संस्थापक, डॉ. उपासना ने अपने यूट्यूब चैनल @upasanakiduniya पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने गैस से राहत पाने का घरेलू नुस्खा बताया है. अपनी वीडियो में उन्होंने बताया कि हल्का सा हींग लेना है उसको तवे पर भुनना है. जैसे ही तवे पर भुना उस हींग को गरम पानी से चाटना है. आयुर्वेद में हींग को पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है. ये पेट में बनने वाली गैस को कम करने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में अच्छी होती है.

कैसे करें इस्तेमाल?

इस घरेलू उपाय के लिए सबसे पहले थोड़ी सी हींग लें और उसे तवे पर हल्का सा भून लें. भूनने के बाद हींग को जीभ पर रखें, खासकर जीभ के नीचे लगाएं. इसके बाद थोड़ा गुनगुना या गर्म पानी पी लें. इससे हींग के गुण जल्दी शरीर तक पहुंचते हैं और गैस की समस्या में राहत मिल सकती है.

पेट फूलने से राहत

कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट भारी लगने लगता है या पेट फूल जाता है. हींग का सेवन इस तरह की समस्या में भी मददगार हो सकता है. ये पाचन को बेहतर बनाकर पेट में बनने वाली एक्स्ट्रा गैस को कम करती है.

हींग के फायदे

  • ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है.
  • पेट में ऐंठन और भारीपन की समस्या कम करती है
  • अपच और गैस की परेशानी में राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें- बालों का टूटना, झड़ना और गंजापन रोकने का सही तरीका, घर पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ दिन में दिखेगा रिजल्ट 

यह भी पढ़ें- एसिडिटी से पेट में जलन और दर्द रहता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताए 2 सबसे असरदार तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Acidity, Gas, Constipation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com