विज्ञापन

हर LPG सिलेंडर पर सरकार दे रही है 325 रुपये सब्सिडी, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ

Ujjwala Yojana Gas Price: प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों और मिलने वाली सब्सिडी का पूरा गणित समझें. सरकार कैसे सीधे बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर रही है और उपभोक्ताओं को कितना फायदा मिल रहा है, जानिए इस रिपोर्ट में.

हर LPG सिलेंडर पर सरकार दे रही है 325 रुपये सब्सिडी, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर पर मिल रहा है 325 रुपये.
NDTV
नई दिल्ली:

 PMUY LPG Subsidy 2026: देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को बड़ी राहत दे रही है. एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते दामों के बावजूद आम जनता और गरीब परिवारों पर इसका सीधा बोझ न पड़े, इसके लिए सरकार कई स्तरों पर वित्तीय सहायता और सब्सिडी प्रदान कर रही है. इसके तहत सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे तौर पर 325.24 रुपये की सब्सिडी ट्रांसफर की जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सीधी मदद मिलती है.

325.24 रुपये की मिलती है अतिरिक्त सहायता

बढ़ती वैश्विक कीमतों और एलपीजी की लागत के बोझ को कम करने के लिए, सरकार हर एलपीजी सिलेंडर पर 325.24 रुपये की अतिरिक्त सहायता भी देती है. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की वास्तविक कीमत 1,267.24 रुपये है. लेकिन, सरकारी सब्सिडी और अतिरिक्त सहायता जुड़ने के बाद PMUY ग्राहकों को यह सिलेंडर मात्र 642 में मिलता है.

यह भी पढ़ें- 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 3.50 लाख महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये और 1500 से ज्यादा नौकरियां, सुक्खू सरकार ने की सौगातों की बरसात

ईंधन का समझदारी से उपयोग करने की सलाह

एलपीजी के आयात पर देश की भारी भरकम विदेशी मुद्रा खर्च होती है. लिहाजा, सरकार की ओर से अपील की गई है कि उपभोक्ता गैस का इस्तेमाल बहुत सावधानी और बुद्धिमत्ता के साथ करें, ताकि देश की मुद्रा विदेशों तक जाने से रोका जा सकें. सरकार की ओर से कहा गया है कि ईंधन बचाएं, पैसे बचाएं की नीति अपनाकर न सिर्फ व्यक्तिगत बचत की जा सकती है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी सहयोग दिया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में अब सरकारी राशन लेने के लिए कराना होगा ये काम, वरना नहीं मिलेगा राशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PMUY, Ujjwala Yojana, PMUY LPG Cylinder Price, Gas Subsidy, Modi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com