विज्ञापन

5 गुना तेज होगी ट्रेन टिकट बुकिंग, 2200 ट्रेनों के लिए IRCTC का नया एडवांस्ड रिजर्वेशन सिस्टम, तत्काल टिकट में बंद होगा खेल

Indian Railways Update:.भारतीय रेलवे ने अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. 2200 से अधिक ट्रेनों का डेटा अब नए क्लाउड सिस्टम पर ट्रांसफर कर दिया गया है. इससे तत्काल टिकट बुकिंग भी आसान होगी.

5 गुना तेज होगी ट्रेन टिकट बुकिंग, 2200 ट्रेनों के लिए IRCTC का नया एडवांस्ड रिजर्वेशन सिस्टम, तत्काल टिकट में बंद होगा खेल
IRCTC Ticket Booking: रेलवे टिकट बुकिंग का नया फंडा
Gemini Graphics
नई दिल्ली:

भारतीय रेलवे के यात्री आरक्षण सिस्टम (PRS) में बड़ा बदलाव किया गया है. रेल यात्रियों को अब टिकट बुकिंग में पेमेंट फेल, सर्वर क्रैश और लंबी पूछताछ के लिए लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा. इसके लिए 2200 से ज्यादा ट्रेनों की पूरी जानकारी अपडेटे PRS सिस्टम पर में ट्रांसफर की गई है. इससे रेल टिकटों की बुकिंग भी आसान हो जाएगी. रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) का नेक्स्ट जेनरेशन पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में इन सभी एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों को डेटा ट्रांसफर कर दिया गया है.इससे IRCTC वेबसाइट और बुकिंग काउंटर पर टिकट बुकिंग पांच गुना तक तेज हो जाएगी.

रिजर्वेशन के 30 साल पुराने सिस्टम में बदलाव

भारतीय रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) 2010 से पुराने सर्वर और Open VMS प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा था. ये रिजर्वेशन सिस्टम रोजाना टिकटों की बढ़ती मांग और त्योहारों के दौरान साइट पर बढ़ते लोड को संभालने के दौरान कई बार स्लो पड़ जाता है. तत्काल बुकिंग में इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. नया रिजर्वेशन सिस्टम माइक्रो सर्विस बेस्ट क्लाउड नेटिव प्लेटफॉर्म पर करेगा, जो बढ़ते लोड के साथ अपनी क्षमता बढ़ा सकता है. 

नए PRS सिस्टम की खासियत

आईआरसीटीसी हर मिनट 1.5 लाख से ज्यादा टिकट बुक होते हैं. पुराना PRS सिस्टम 1 मिनट में सिर्फ 32 हजार टिकट बुक करता है. नया रिजर्वेशन सिस्टम डेढ़ लाख से अधिक टिकट हर मिनट बुक करने की क्षमता रखता है. इससे बुकिंग का लोड घटेगा. साथ ही आम आदमी भी इमरजेंसी के वक्त तत्काल टिकट जल्दी से बुक कर पाएगा. अभी अक्सर मोबाइल से तत्काल टिकट बुक करने में काफी टाइम लगता है. 

रेलवे का पूछताछ सिस्टम आसान होगा

रिजर्वेशन का नया क्लाउड सिस्टम हर मिनट 40 लाख से अधिक LIVE एनक्वायरी की प्रोसेसिंग कर पाता है. जबकि पुराने की क्षमता महज 4 लाख ही है. ऐसे में यह करीब 10 गुना ज्यादा प्रोसेसिंग कर पाएगा. रिजर्वेशन सिस्टम के नए अपग्रेड के बाद रेल यात्री मनपसंद सीट चुनने में आसानी होगी. आईआरसीटीसी वेबसाइट पर सस्ते किराये वाले दिनों की लिस्ट भी दिखाएगा. इससे रेलयात्री कम रेल किराये में यात्रा कर पाएंगे. सिस्टम में आधार और ओटीपी वेरिफिकेशन को भी मजबूत किया गया है. इससे दलाल और ऑटोमैटिक तरीके से टिकट बुक करने वाले बॉट्स भी ब्लॉक हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें - ट्रेनों में खत्म होगा RAC टिकट! रेलवे कर रहा बदलाव की तैयारी, एक सीट पर 2 यात्री और पूरा किराया नहीं देना होगा

आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट बुकिंग प्रोसेस

आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट बुकिंग प्रोसेस को भी कम वक्त में पूरा करती है और आम यूजर भी आसानी से टिकट बुक कर पाता है. देश में कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण 1986 में शुरू हुआ था. ऑनलाइन टिकट बुकिंग 2002 में प्रारंभ हुई. आज 24 साल बाद 90 फीसदी टिकट ऑनलाइन बुकिंग से होते हैं. 

ये भी पढ़ें - वंदे भारत स्लीपर में तत्काल, RAC और वेटिंग टिकट का कॉन्सेप्ट नहीं, कैंसिलेशन पर कितना होगा रिफंड यह भी जान लें
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Passenger Reservation System PRS, IRCTC Train Ticket Booking, IRCTC News, Tatkal Ticket Booking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com