आजकल खराब खानपान, तनाव और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते एसिडिटी की समस्या तेजी से बढ़ रही है. हर दूसरा व्यक्ति पेट में गैस की शिकायत करता है. कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट में जलन, सीने में दर्द, खट्टे डकार, पेट फूलना और बेचैनी जैसी परेशानियां होने लगती हैं. अक्सर लोग इससे राहत पाने के लिए एंटासिड दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. इसके साथ ही खानपान और लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करके भी एसिडिटी की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है. अगर आप भी पेट में गैस की समस्या से परेशान हैं तो चलिए आपको बताते हैं इससे राहत पाने के सबसे आसान तरीके.
एसिडिटी से राहत पाने के घरेलू उपाय
आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी अपने यूट्यूब चैनल @HealthyHamesha पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने पेट में गैस से राहत पाने का बहुत असरदार घरेलू उपाय बताया है. उन्होंने बताया कि एसिडिटी से बचने के लिए तला-भुना, ज्यादा मसालेदार और ज्यादा तेल वाली चीजों को कम खाना चाहिए. इसके साथ ही चिप्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करना भी फायदेमंद हो सकता है. इसके बजाय केला, खीरा, हरी सब्जियां और फाइबर से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें. ये पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं.
लाइफस्टाइल में बदलाव
दिन में तीन बार ज्यादा और हैवी खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा भोजन कई बार करें. खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें और कम से कम दो घंटे तक सीधे बैठने या हल्की एक्टिविटी करने की कोशिश करें. इसके साथ ही पर्याप्त पानी पीना और तनाव को कंट्रोल रखना भी एसिडिटी की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है.
एसिडिटी का घरेलू उपाय
जब अचानक एसिडिटी की परेशानी बढ़ जाए, तो आधा गिलास नॉर्मल पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पिएं. बेकिंग सोडा पेट के एक्स्ट्रा एसिड को खत्म करने में मदद करता है, जिससे कुछ लोगों को जल्दी राहत महसूस हो सकती है. लेकिन जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, किडनी रोग या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें ये उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.
हर्बल ड्रिंक पिएं
एसिडिटी को कंट्रोल में रखने के लिए जीरा, सौंफ और साबुत धनिया से बनी हर्बल ड्रिंक भी उपयोगी मानी जाती है. इसके लिए एक-एक छोटी चम्मच जीरा, सौंफ और धनिया को दो कप पानी में 5 से 7 मिनट तक उबालें. जब पानी थोड़ा कम हो जाए तो इसे छानकर पी लें.
यह भी पढ़ें:- स्टील की बाल्टी कैसे साफ करें? दाग लगी बाल्टी को नई जैसी साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- बालों का टूटना, झड़ना और गंजापन रोकने का सही तरीका, घर पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ दिन में दिखेगा रिजल्ट
यह भी पढ़ें:- चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं? रोज नहाने के लिए घर पर साबुन बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- घर पर केसर कैसे उगाएं? कंटेनर और गमले में केसर लगाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- गमले में तेज पत्ते कैसे उगाएं? घर पर तेजपत्ता लगाने के आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं