विज्ञापन

बालों का टूटना, झड़ना और गंजापन रोकने का सही तरीका, घर पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ दिन में दिखेगा रिजल्ट

घर की रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से एक आसान हेयर ऑयल मिश्रण तैयार किया जा सकता है, जो बालों को पोषण देने और उनकी देखभाल करने में मदद करेगा. यहां जानिए बालों का टूटना, झड़ना और गंजापन रोकने का सही तरीका क्या है?

बालों का टूटना, झड़ना और गंजापन रोकने का सही तरीका, घर पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ दिन में दिखेगा रिजल्ट
हेयर केयर टिप्स

आजकल कम उम्र में ही बालों का झड़ना, टूटना, रूखे और बेजान दिखना आम समस्या बन गई है. कई लोगों के बाल बीच-बीच में टूट जाते हैं, उनकी चमक खत्म हो जाती है और कुछ लोगों के कम उम्र में सफेद बाल दिखाई देने लगते हैं. ऐसा प्रदूषण, खराब खानपान, तनाव और बालों की सही देखभाल न कर पाने के चलते ज्यादा हो रहा है. ऐसे में घर की रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से एक आसान हेयर ऑयल मिश्रण तैयार किया जा सकता है, जो बालों को पोषण देने और उनकी देखभाल करने में मदद करेगा.

गंजापन रोकने का घरेलू उपाय

यूट्यूब पर @Maayehkaisekarun नाम के चैनल पर पूनम देवनानी ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पूनम देवनानी ने बताया कि बालों के देखभाल के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं. इस घरेलू नुस्खे में सबसे जरूरी चीज प्याज का रस है. प्याज में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इसके लिए एक प्याज को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें. इस रस को बालों की स्कैल्प पर लगाने से हेयर केयर रूटीन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. वीडियो में उन्होंने आगे बताया कि प्याज के रस में आधे नींबू का रस मिलाएं. क्योंकि नींबू स्कैल्प पर जमा तेल और गंदगी को साफ करता है. इससे सिर की स्किन साफ होती है और बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचाने में आसानी होती है.

बादाम और ऑलिव ऑयल

इस मिश्रण में बादाम का तेल या घिसा हुआ बादाम मिलाएं. इसके साथ एक चम्मच ऑलिव ऑयल भी डालें. ये दोनों चीजें बालों को नमी देने और उन्हें मुलायम बनाने में सहायक मानी जाती हैं. खासकर फ्रीजी और रूखे बालों के लिए ये फायदेमंद होता है. इस मिश्रण में 2 से 3 चम्मच नारियल तेल मिलाने से बालों को अतिरिक्त पोषण मिलेगा. ये बालों को मुलायम रखने और टूटने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है. इसके बाद इसमें रोजमेरी की 6 से 7 बूंदें इस मिश्रण में मिलाएं. ये स्कैल्प को पोषण देने और बालों की देखभाल के लिए अच्छा है.

कैसे करें इस्तेमाल?

अब इस मिश्रण को सबसे पहले स्कैल्प पर लगाएं और 10 मिनट तक हल्की मालिश करें. इसके बाद इसे पूरे बालों में लगा लें. एक से डेढ़ घंटे तक या रातभर इसे बालों में रहने दें. फिर किसी शैंपू से बाल धो लें.

यह भी पढ़ें:- पुराने ऊनी कपड़ों का क्या करें? फेंकने के बजाय इन 4 तरह से करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें:- घर पर केसर कैसे उगाएं? कंटेनर और गमले में केसर लगाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर चुकंदर से ब्लश कैसे बनाएं? गुलाबी और फ्रेश गालों के लिए चुकंदर का ब्लश बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- सर्दियों मोरिंगा का सूप पीने के क्या होगा? जानें सहजन का सूप बनाने की आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें:- कुकर में कढ़ी-चावल कैसे बनाएं? शेफ से जानें 15 मिनट में कढ़ी-चावल एक साथ बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair, Hair Loss, Hair Breakage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com