विज्ञापन

मुलेठी का काढ़ा कैसे बनाएं? नोट कर लें रेसिपी

बदलते मौसम में अगर आप सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो मुलेठी का काढ़ा आपके लिए बेस्ट हो सकता है. यहां जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी-

मुलेठी का काढ़ा कैसे बनाएं? नोट कर लें रेसिपी
Mulethi Kadha Recipe : घर पर मुलेठी का काढ़ा कैसे बनाएं?

Mulethi Kadha Recipe: सितंबर का महीना शुरू हो चुका है. इस महीने में मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिलते रहते हैं. इसलिए लोगों को कई तरह की परेशानियां, जैसे- गले में खराश, खांसी, जुकाम और कमजोरी होने लगती है. ऐसे समय में इस्तेमाल होने वाली मुलेठी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. मुलेठी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो गले को आराम देने के साथ-साथ आपके शरीर को गर्म रखने में मददगार साबित हो सकते हैं. यहां हम आपको मुलेठी से बनने वाले काढ़े की रेसिपी बताएंगे, जिसे बनाना भी बहुत ही आसान है. 

मुलेठी का काढ़ा कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

मुलेठी - 1 छोटा टुकड़ा 
अदरक का टुकड़ा - 1 इंच 
तुलसी के पत्ते - 4 से 5 
काली मिर्च - 4 से 6 
हल्दी - 1/4 चम्मच
पानी - 2 कप
शहद - 1 चम्मच 

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी डालकर गैस पर चढ़ा दें. 
  • अब काली मिर्च को हल्का कूटकर पानी में डालें. 
  • इसके बाद मुलेठी, कद्दूकस किया हुआ अदरक और तुलसी के पत्ते डाल दें. 
  • सभी चीजों को धीमी आंच पर उबलने दें. 
  • जब पानी लगभग आधा रह जाए, तब इसमें हल्दी मिलाएं और 2-3 मिनट तक और उबाल लें. 
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और काढ़े को छानकर कप में निकाल लें. 
  • जब काढ़ा थोड़ा गुनगुना हो जाए, तब इसमें शहद मिला सकते हैं. 

मुलेठी का काढ़ा कब पीना चाहिए?

मुलेठी का काढ़ा सुबह या शाम हल्का सा गुनगुना करके पीना आपके लिए अच्छा हो सकता है. अगर आप ठंडे मौसम में इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपके गले को आराम मिल सकता है. साथ ही आपके शरीर को गर्माहट मिलती है. 

मुलेठी का काढ़ा किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

मुलेठी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. वहीं, कुछ लोगों को इसके सेवन से परहेज करने की सलाह देनी चाहिए, जैसे-

  • हाई ब्लड प्रेशर रोगी
  • किडनी से जुड़ी समस्या या कोई गंभीर बीमारी है

ध्यान रखें कि अगर आपको इस तरह की परेशानी है, तो एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें - 'क्या आप भी...' Hair Fall से हैं परेशान? मुलेठी के साथ मिलाएं ये 1 चीज, बालों पर दिखेगा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulethi, Mulethi Kadha For Sore Throat, Mulethi Benefits, Health, Mulethi Benefits For Cough
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com