विज्ञापन

'क्या आप भी...' Hair Fall से हैं परेशान? मुलेठी के साथ मिलाएं ये 1 चीज, बालों पर दिखेगा असर

Monsoon Hair Fall Solution: मानसून का सीधा असर आपके बालों के स्कैल्प पर पड़ता है. आप सबसे पहले कांच और प्लास्टिक की कटोरी में मुलेठी का पाउडर और दही मिला लें. 20 से 30 मिनट हो जाए तो आप सादे पानी से बालों को धो लें.

'क्या आप भी...' Hair Fall से हैं परेशान? मुलेठी के साथ मिलाएं ये 1 चीज, बालों पर दिखेगा असर
बालों के स्कैल्प पर पड़ता मानसून का सीधा असर
ndtv

हेयर फॉल की परेशानी से हर दूसरा आदमी जूझ रहा है, मानसून में इसके मामले और बढ़ जाते है. अगर आप हेयर फॉल को रोकने के लिए किसी महंगे पार्लर जाते हैं तो अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप घरेलू नुस्खा अपनाकर सिर्फ दो चीजों से हेयर फॉल को तुरंत रोक सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है वो सीक्रेट नुस्खे...

बालों की जड़ों में लगाए दही और मुलेठी

एक्सपर्ट के अनुसार, मानसून का सीधा असर आपके बालों के स्कैल्प पर पड़ता है, इससे बालों की जड़े कमजोर हो जाती है. अगर आप हेयर फॉल को रोकना चाहते हैं तो मुलेठी का पाउडर और दही को मिलाकर बालों में लगाए. ये दोनों चीजें बालों की जड़ों को मजबूत बनाती हैं और स्कैल्प मे जो बी इन्फेक्शन है उसको दूर करती है. 

मुलेठी के क्या है फायदे

जानकारों के अनुसार, मुलेठी में ऐसे गुण है जो स्कैल्प के रूखेपन को ठीक करता है और रोम छिद्रों को खोलता है. अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह बालों के झड़ने को तुरंत रोकता है और नए बाल उगान में कामगर भी है.

यह भी पढ़ें: 100 रुपये से भी कम में मिल रही हैं खूबसूरत बिछिया, यहां से खरीदें ट्रेंडी ड‍िजाइन वालीToe Ring

दही के क्या है फायदे

अगर दही की बात करें तो उसमें लैक्टिक एसिड होता है. दही स्कैल्प को गहराई से साफ करता है. इसके अलावा दही मानसून में होने वाले डैंड्रफ और फंगल इन्फेक्शन को दूर करती है. आप मान लीजिए, यह बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करती है.

कैसे तैयार करें नेचुरल हेयर पैक

अगर आप अपने लिए इस पैक को तैयार करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले एक कांच या प्लास्टिक की कटोरी में मुलेठी का पाउडर लें और दही में मिला लें. ध्यान रहें दही ज्यादा खट्टा न हो. दोनों मिश्रण को एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए. ध्यान रहे कि पेस्ट ज्यादा बहने वाला न हो.

यह भी पढ़ें:  सिर पर सफेद बाल दिखने लगें तो शुरुआत में क्या करें? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया क्या करने से नहीं बढ़ेंगे White Hair

क्या है लगाने का तरीका

सबसे पहले आप इस पेस्ट को अपनी जड़ों पर अच्छे से लगाएं. इसके अलावा आप बाकी पेस्ट को बाकी बालों पर लगाए. जब आपके बालों में पेस्ट लग जाए तो उसे 20 से 30 मिनट तक लगे रहने दें. इसके अलावा, जब 20 से 30 मिनट हो जाए तो आप सादे पानी से बालों को धो लें और फिर किसी शैम्पू से बालों को वॉश कर लें.

यह भी पढ़ें:  सावन-रक्षाबंधन पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट और ट्रेंडी Mehndi Designs, देखें Photos

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Hair Fall, Monsoon Hair Fall Home Remedies, Monsoon Hair Fall Problems
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com