भारत में शाम ढलते ही हर घर से चाय की सोंधी खुशबू आने लगती है. गर्मागर्म चाय की चुस्कियों के साथ प्लेट में बिस्किट न हों, तो मानो शाम की यह चाय अधूरी सी लगती है. ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वे बिस्किट को कड़क चाय में डुबोकर खाते हैं, लेकिन कई बार जैसे ही बिस्किट को चाय में डुबोया जाता है, वह मुंह तक पहुंचने से पहले ही चाय के कप में समा जाता है. कई लोग इसे महज एक हादसा मानकर छोड़ देते हैं, लेकिन सच तो यह है कि इस छोटी सी घटना के पीछे विज्ञान का एक बहुत ही रोचक नियम काम करता है.
आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि चाय में जाते ही बिस्किट अपनी पकड़ क्यों खो बैठता है.
जब आप बिस्किट को चाय में डालते हैं, तो विज्ञान का कैपिलरी एक्शन काम करने लगता है. इस प्रक्रिया में तरल पदार्थ बिना किसी बाहरी दबाव के अपने आप बेहद बारीक रास्तों और खाली जगहों में तेजी से खिंचता चला जाता है. चाय बहुत तेजी से बिस्किट के छोटे-छोटे छेदों में भर जाती है.
बिस्किट का अंदर से कमजोर हो जाना
जैसे ही गर्म चाय बिस्किट के अंदर जाती है, वह बिस्किट को जोड़कर रखने वाली चीजों को कमजोर कर देती है। बिस्किट में मौजूद स्टार्च और चीनी ही उसे सख्त बनाते हैं, लेकिन चाय मिलते ही वो घुलने लगते हैं साथ ही, गर्म चाय भी अपना असर दिखाती है. गर्म चाय तेजी से बिस्किट के अंदर फैलती है और कुछ ही सेकंड में उसे अंदर से तोड़ देती है. इस वजह से बिस्किट भारी हो जाता है, ढीला पड़ जाता है और टूटकर चाय में गिर जाता है.
इसे भी पढ़ें: घर पर कटहल काटने का सबसे आसान तरीका, देखें वीडियो...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं