- रोजाना करेंगे ये 5 काम तो कमर दर्द से मिलेगा छुटकारा.
- कमर दर्द से जूझ रहे हैं तो इन 5 उपायों से पाएं आराम.
- Back Pain Remedies: यहां जानें कैसे पाएं कमर दर्द से निजात.
How To Get Rid Of Back Pain: कुछ जरूरी काम हैं जो पीठ दर्द से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं. कमर दर्द की समस्या आम है क्योंकि हमारी बॉडी को सबसे ज्यादा बार मुड़ने वाले पार्ट में से एक रीड भी है. कमर दर्द के कारण कई हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर आपकी दिनचर्या की कुछ गलत आदतें कमर दर्द का कारण बन सकते हैं. कमर दर्द का इलाज तरीकों से किया जा सकता है. कमर दर्द से राहत पाने के तरीके अपनाकर आप इसे कम तो कर सकते हैं लेकिन हमेशा लिए इसे खत्म करने के लिए आपको कुछ कामों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा. कमर दर्द का सबसे बड़ा कारण आपकी निष्क्रियता ही है. कुछ लोग पीठ दर्द के लिए घरेलू उपाय आजमाते हैं जो कारगर हो सकते हैं, लेकिन अगर आप हमेशा के लिए कमर दर्द को खुद से दूर रखना चाहते हैं तो आपको यहां बताए गए कुछ कामों को करने की जरूरत है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कमर दर्द के कारण (Cause Of Back Pain)
1. कई घंटो तक लगातार बैठकर या खड़े होकर काम करना.
2. मांसपेशियों में खिंचाव आना.
3. शरीर में अत्याधिक कमजोरी होना.
4. शरीर को झुकाकर बैठना या चलना.
5. झटके के साथ भारी वजन उठाना
कमर दर्द से निजात पाने के लिए ये हैं कारगर उपाय | These Are Effective Ways To Get Rid Of Back Pain
1. कमर की सिकाई करें
कमर दर्द से राहत पाने के लिए अगर आप रोजाना कमर की प्रभावित जगह पर हीटिंग पैड से सिकाई करते हैं तो आपको इसका फायदा जल्द मिल सकता है. हीट कमर की मसल्स को आराम देती है और कमर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने में मदद कर सकती है.
कब्ज का नेचुरल इलाज है पपीता, पीरियड्स डाइट के लिए भी बेहतरीन; जानें 7 जबरदस्त फायदे

How To Get Rid Of Back Pain: मसाज करने से भी कमर दर्द से आराम मिल सकता है
2. एक ही जहग पर लंबे समय तक न बैठें
आपने जरूर महसूस किया होगा अगर आप लंबे समय तक किसी जगह पर बैठते हैं तो आपकी कमर में दर्द शुरू हो जाता है. अगर आपका काम बैठने का ही तो आप काम के बीच-बीच में कुछ देर का ब्रेक लें.
सहजन हाई शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ खून को साफ करने के लिए है कमाल, जानें 6 अद्भुत फायदे!
3. व्यायाम का साथ न छोड़ें
अगर आप योग और एक्सरसाइज करते हैं तो आपको कमर दर्द से काफी राहत मिल सकती है. शुरू से ही खुद को एक्टिव रखने से कमर दर्द की समस्या कभी भी आपको परेशान नहीं करेगी. योग और एक्सरसाइज आपकी बॉडी को लचीला बनाते हैं.
4. कमर की रोजाना मालिश करें
कमर दर्द तेज होने पर मालिस काफी राहत दे सकती है. अगर आपकी कमर में लगातार दर्द रहता है तो नियमित रूप से कमर की मालिश कराएं इससे भी काफी फायदा हो सकता है. इससे ब्लड फ्लो में काफी सुधा हो सकता है और मसल्स को आराम मिलतता है.
रात को सोने से पहले पुरुष इस एक चीज के साथ करें सौंफ का सेवन, फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप!

How To Get Rid Of Back Pain: हर रोज कमर की मालिश कर ब्लड फ्लो में सुधार हो सकता है
5. सोने की पॉजिशन का ध्यान रखें
सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप किस पॉजिशन में सोते हैं. क्योंकि ज्यादातर लोगों की कमर में दर्द गलत स्थिति के कारण ही होता है. हमेशा अपनी कमर या साइड के बल सोएं. पेट के बल कभी नहीं सोना चाहिए. इसके साथ ही हमेशा आरामदायक बिस्तर पर सोएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
रोजाना दो केले और एक गिलास दूध का एक साथ सेवन करें, फायदे कर देंगे आपको हैरान!
जानें पुरुषों को क्यों खाने चाहिए कद्दू के बीज, बिस्तर में जाने से पहले दूध में मिलाकर पिएं!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं