सीढ़ियां चढ़ते समय या फिर चलने-फिरने के दौरान जब परेशानी होती है, तो अक्सर बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि लगता है घुटनों की ग्रीस खत्म हो गई है. दरअसल, घुटने में कोई ऐसी ग्रीस नहीं होती, ये सिनोवियल फ्लूइड होता है, जो चिकनाई देने का काम करती है. इसे किसी एक खाने से नहीं बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, आप सही खानपान की आदत से इसे सपोर्ट जरूर मिलता है. यहां जानते हैं सीके बिड़ला ऑर्थोलॉजिस्ट डॉ. डॉ. अश्वनी माईचंद से जानते हैं इस बारे में-
प्रोटीन रिच डाइट का करें सेवन
मांसपेशियां घुटनों को सपोर्ट देती हैं. ऐसे में प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना जरूरी होता है. इसके लिए आप अपने आहार में दाल, चना, राजमा, मूंग, पनीर, दही, अंडा, मछली या चिकन जैसी चीजों को शामिल करें. बढ़ती उम्र के साथ इस तरह के आहार का सेवन करने से आपके घुटनों को सपोर्ट मिलता है.
ओमेगा-3 वाले फूड खाएं
घुटनों को मजबूत और सपोर्ट देने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर आहार का सेवन करें. इसके लिए अपने आहार में अखरोट, अलसी के बीज, फैटी फिश, चिया सीड्स इत्यादि को जोड़ें. इस तरह के आहार का सेवन करने से सूजन को कम किया जा सकता है.
विटामिन C भी है जरूरी
कार्टिलेज में मौजूद कोलेजन के निर्माण के लिए विटामिन C जरूरी है. इसके लिए आंवला, अमरूद, संतरा, मौसमी, नींबू, कीवी और शिमला मिर्च जैसे आहार का सेवन करें. रोजाना फल और सब्जियां खाने की आदत बनाना सिर्फ घुटनों ही नहीं पूरे शरीर को बेहतर किया जा सकता है.
कैल्शियम और विटामिन D भी है जरूरी
घुटनों की सेहत के लिए सिर्फ कार्टिलेज ही नहीं, हड्डियों का मजबूत होना भी जरूरी है. विटामिन डी युक्त आहार के रूप में आप दूध, दही, रागी और पनीर जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं.
हरी सब्जियां और रंग-बिरंगे फल खाएं
पालक, मेथी, ब्रोकोली, गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च जैसे खाद्य पदार्थ अलग-अलग विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट देते हैं. कोशिश करें कि प्लेट में रोजाना अलग-अलग रंग की सब्जियां और फल शामिल हों.
ये भी पढ़ें - गठिया का दर्द कहां-कहां होता है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं