Skin Care Tips: बुढ़ापा एक स्वाभाविक और प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे कभी भी रोका नहीं जा सकता है, लेकिन इसे अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करके और कुछ उपायों को अपनाकर टाला जा सकता है. या अगर आसान भाषा में कहें तो इस प्रक्रिया को धीमा किया जा सकता है. समय के साथ चेहरे पर झुर्रियां, ढीलापन और अन्य उम्र बढ़ने के संकेत दिखाई देने लगते हैं. हालांकि, सही देखभाल और आदतों से आप अपने चेहरे की युवा चमक को बनाए रख सकते हैं. अपने ब्यूटी को रूटीन को बदलने से आपको एक हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिलेगी. यहां जानिए आपको क्या करने की जरूरत है.
बुढ़ापे के लक्षणों को कैसे धीमा करें? (How To Slow Down The Signs of Aging?)
1. बैलेंस डाइट
आपकी डाइट आपकी स्किन हेल्थ पर गहरा प्रभाव डालता है. एक बैलेंस डाइट जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल हों, आपकी त्वचा को न केवल पोषण देता है बल्कि उसे जवां भी बनाए रखता है. खासतौर से एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर फूड्स जैसे बेरीज, हरी पत्तेदार सब्जियां और नट्स आपके चेहरे को झुर्रियों से बचाने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: रोज एक चम्मच अजवाइन का सेवन घटा सकता है हाई यूरिक एसिड लेवल? जान लीजिए बस इस्तेमाल करने का तरीका
2. रेगुलर एक्सरसाइज
व्यायाम केवल शरीर के लिए नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है. रेगुलर एक्सरसाइज ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का संचार बेहतर होता है. इसके अलावा, व्यायाम से तनाव कम होता है, जो बुढ़ापे के संकेतों को बढ़ा सकता है. योग और ध्यान का अभ्यास करने से भी तनाव कम होता है और त्वचा की चमक बनी रहती है.
3. प्रोपर स्किन केयर
अपनी त्वचा को रोजाना साफ करना, मॉइश्चराइज करना और सूरज की किरणों से बचाना जरूरी है. इसके लिए एसपीएफ से भरपूर सनस्क्रीन का उपयोग करें. एंटी-एजिंग क्रीम और सीरम में रेटिनोल और हयालूरोनिक एसिड जैसे तत्व शामिल होते हैं, जो झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आटा गूंथने से पहले उसमें मिलाएं ये चीज, अपने आप होगी आंतों की सफाई, अगले दिन से ही 2 मिनट में साफ हो जाएगा पेट
4. हाइड्रेशन और नींद
शरीर को हाइड्रेटेड रखना और पर्याप्त नींद लेना भी त्वचा के लिए बहुत जरूरी है. पानी पीने से आपकी त्वचा को नमी मिलती है और यह हेल्दी दिखती है. नींद के दौरान शरीर खुद को ठीक करता है और आपकी त्वचा को ताजगी देता है. इसलिए, प्रतिदिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना न भूलें.
अगर हम अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करें, तो उम्र बढ़ने के संकेतों को लंबे समय तक के लिए टाला जा सकता है. बैलेंस डाइट, रोगुलर एक्सरसाइज, अच्छा स्किन केयर और हाइड्रेशन का ध्यान रखना आपको लंबे समय तक युवा और आकर्षक बनाए रख सकता है.
क्या आईपिल लेने के बाद कोई महिला गर्भवती हो सकती है? यहां जानें गर्भनिरोधन के बेस्ट तरीके...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं