- डायबिटीज के लिए फूड्स का चुनाव करना इतना आसान काम नहीं है.
- डायबिटीज फ्रेंडली फूड्स का चुनाव थोड़ा मुश्किल है.
- ऐसे में शुगर पेशेंट्स (Sugar Patients) के लिए यहां एक लिस्ट दी गई है.
Foods For Diabetics In Winter: जो चीज डायबिटीज को सबसे खराब बनाती है वह है हाई ब्लड शुगर लेवल. हालांकि डायबिटीज डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर चमत्कारिक रूप से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. डाइट और लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव करके ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को मैनेज किया जा सकता है. सबसे पहले मौसमी फूड्स खाने से शुरुआत की जा सकती है और आपको बता दें सर्दियों का मौसम ऐसे कई फूड्स से भरा होता है जो डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी माने जाते हैं. डायबिटीज के लिए फूड्स (Foods For Diabetes) का चुनाव करना इतना आसान काम नहीं है. खासकर सर्दियों में इतनी सारी चीजें उपलब्ध होती हैं कि डायबिटीज फ्रेंडली फूड्स (Diabetes Friendly Foods) का चुनाव थोड़ा मुश्किल है. ऐसे में शुगर पेशेंट्स (Sugar Patients) के लिए यहां एक लिस्ट दी गई है.
डायबिटीज रोगियों की मदद करते हैं ये विंटर फूड्स | These Winter Foods Help Diabetes Patients
1) मेथी
मेथी के बीज ऐसे ही खाएं या मेथी के पत्तों से स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं. मेथी एक आइडियल विंटर फूड है जिसे आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं. यह अपने सभी रूपों में स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है. इसमें संभावित एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं जैसे कि इंसुलिन स्राव को बढ़ाना और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाना, मेथी को ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ठंड के मौसम में बच्चों को खिलाएं ये 7 सुपरफूड्स, बढ़ेगी बीमारियों से लड़ने की क्षमता
2) गाजर
कई पोषक तत्वों से भरपूर गाजर सर्दियों की एक ऐसी सब्जी है जिसमें कार्ब की मात्रा कम होती है और इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो ब्लड में धीरे-धीरे शुगर के रिलीज करने में मदद करता है.
3) संतरा
संतरे सहित सभी खट्टे फलों को अक्सर सुपरफूड करार दिया जाता है. दरअसल अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन नींबू समेत सभी खट्टे फलों को 'डायबिटीज सुपरफूड्स' मानता है. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के साथ सलाद और ताजा घर के रस जैसे व्यंजनों में संतरे को शामिल किया जा सकता है.
ये चीजें बासी होने पर बन जाती है जहरीली, कभी न करें इन्हें अगले दिन खाने की गलती
4) अमरूद
डायटरी फाइबर से भरपूर अमरूद तृप्ति पैदा करता है और ब्लड शुगर स्पाइक्स को रोकता है. अमरूद में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी होता है.

5) पालक
फाइबर का एक समृद्ध स्रोत होने के साथ-साथ पचने में अधिक समय लेता है. पालक एक गैर-स्टार्च वाली सब्जी है और इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है.
सर्दियों में धूप सेकने से मिलते हैं ये 8 शानदार फायदे, जानें धूप में कितनी देर बैठें
6) चुकंदर
कई अध्ययनों में दावा किया गया है कि टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए चुकंदर फायदेमंद होता है. चुकंदर का सूक्ष्म मीठा स्वाद लोगों को लगता है कि डायबिटीज रोगियों को इससे बचना चाहिए. हालांकि, चुकंदर खनिजों जैसे फाइबर, पोटेशियम, आयरनऔर मैंगनीज का एक समृद्ध स्रोत है.
7) दालचीनी
इसमें बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट के साथ दालचीनी शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करती है जो डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकते है.
महिला हो या पुरुष सर्दियों में इन 7 गलत आदतों का कर दें त्याग, आप भी करते हैं ये काम तो आज ही छोड़ें
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं