विज्ञापन

Hot Oil Therapy : सप्ताह में 2 बार हॉट ऑयल से बालों की करें मालिश, डैंड्रफ और Hair Fall से मिलेगी राहत

बालों की सप्ताह में सिर्फ 2 बार हॉट ऑयल से मसाज करने से आपको काफी फायदे हो सकते हैं. यहां हम आपको हॉट ऑयल थेरेपी करने का तरीका और इसके फायदों के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं-

Hot Oil Therapy : सप्ताह में 2 बार हॉट ऑयल से बालों की करें मालिश, डैंड्रफ और Hair Fall से मिलेगी राहत
Hot oil Massage : हॉट ऑयल मसाज से डैंड्रफ की परेशानी करें दूर

Hot Oil Therapy:  बालों के झड़ने की परेशानी, सफेद बाल जैसी समस्याएं न सिर्फ बढ़ती उम्र की समस्या बन चुकी है, बल्कि कम उम्र के लोगों में भी बालों से जुड़ी समस्याएं होने लगी हैं. इसके पीछे कई कारक जिम्मेदार हैं, जिनमें बढ़ता प्रदूषण, गलत खानपान, स्ट्रेस, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स इत्यादि शामिल हैं.

हम में से कई लोग बालों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए केमिकल युक्त चीजों का सहारा लेते हैं. लेकिन इससे बालों को फायदे के बजाय नुकसान भी हो सकता है. इस स्थिति में आपके बालों के लिए हॉट ऑयल फायदेमंद साबित हो सकता है.

अगर आप सप्ताह में 2 बार गर्म तेल से सिर की मालिश करते हैं तो इससे स्कैल्प को गहराई से पोषण मिलता है, जो बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान कर सकता है और डैंड्रफ की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है. यहां जानते हैं इस विषय को विस्तार से-

क्या है हॉट ऑयल थेरेपी?

हॉट ऑयल थेरेपी में नारियल, बादाम, जैतून या आर्गन ऑयल को हल्का गुनगुना करके बालों और स्कैल्प पर लगाया जाता है. इसके बाद कुछ मिनट तक बालों की अच्छे मसाज करें। हॉट ऑयल बालों की जड़ों तक आसानी से पहुंचता है और इससे बालों को गहराई से पोषण मिल पाता है.

हॉट ऑयल थेरेपी के क्या हैं फायदे?

  • गर्म तेल से बालों की मालिश करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. 
  • हॉट ऑयल थेरेपी स्कैल्प को नमी प्रदान करती है, जिससे खुजली और डैंड्रफ की समस्या कम हो सकती है.
  • हॉट ऑयल बालों की ऊपरी परत को स्मूद बनाने में मदद करता है. इससे बाल अधिक मुलायम, चमकदार और स्वस्थ दिखाई देते हैं.
  • अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे और बेजान दिखते हैं तो हॉट ऑयल थेरेपी उन्हें गहराई से मॉइश्चराइज कर सकती है. इससे बालों का फ्रिजीपन कम होता है.
  • इससे तनाव कम होता है और रिलैक्स महसूस होता है.

कैसे करें हॉट ऑयल थेरेपी?

  • हॉट ऑयल थेरेपी करने के लिए अपनी पसंद का तेल लें और उसे हल्का गुनगुना कर लें.
  • अब तेल को स्कैल्प और बालों की लंबाई में अच्छी तरह लगाएं.
  • फिर 10 से 15 मिनट तक हल्के हाथों से बालों की मसाज करें.
  • इसके बाद बालों को गर्म तौलिये से 15-20 मिनट के लिए कवर कर लें.
  • करीब 1 घंटे बाद या रातभर छोड़कर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें.

ये भी पढ़ें - नारियल तेल में मिलाएं एक चुटकी कपूर, स्किन से लेकर जोड़ों के दर्द तक कई समस्याओं में मिल सकती है राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Oil, Hot Oil, Hair Massage, Hot Oil Massage, Hair Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com