विज्ञापन

घर पर तेल कैसे बनाएं? नीलम कोठारी ने बताया मां का DIY हेयर ऑयल नुस्खा, बाल रहेंगे घने और हेल्दी

नीलम कोठारी ने एक खास हेयर ऑयल बनाने का तरीका शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनकी मां हर रविवार इसी तेल से उनके सिर की मालिश करती थीं और यही उनके लंबे, घने और चमकदार बालों का राज है.

घर पर तेल कैसे बनाएं? नीलम कोठारी ने बताया मां का DIY हेयर ऑयल नुस्खा, बाल रहेंगे घने और हेल्दी
नीलम कोठारी DIY हेयर ऑयल नुस्खा
file photo

एक्ट्रेस नीलम कोठारी 58 साल की उम्र में भी अपने चमकदार बालों और दमकती त्वचा के लिए जानी जाती हैं. 58 साल की उम्र में भी उनके लंबे और हेल्दी बाल कई लोगों को प्रेरित करते हैं. नीलम अपनी स्किन और बालों का राज फैंस को पहले भी बता चुकी हैं. एक बार फिर नीलम ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने घने और हेल्दी बालों का राज बताया है. नीलम ने खुलासा किया कि वह अपनी मां के बताए एक खास घरेलू हेयर ऑयल नुस्खे पर भरोसा करती हैं, जो उनके बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करता है.

नीलम कोठारी का DIY हेयर ऑयल नुस्खा

अपने व्लॉग में नीलम कोठारी ने एक खास हेयर ऑयल बनाने का तरीका शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनकी मां हर रविवार इसी तेल से उनके सिर की मालिश करती थीं और यही उनके लंबे, घने और चमकदार बालों का राज है. इस तेल को बनाना बहुत आसान है और इसे तैयार करने में 5 मिनट से भी कम समय लगता है.

सबसे पहले थोड़ा सा नारियल तेल गरम करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो उसमें मेथी के कुछ दाने डालें और हल्का भूरा होने तक भूनें. इसके बाद गैस बंद कर दें और उसमें धुले हुए कुछ करी पत्ते डाल दें. अब इसको ठंडा होने के लिए छोड़ दें. जब तेल हल्का गुनगुना रह जाए, तब इसे सिर की त्वचा यानी स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाकर मसाज करें.

नीलम ने यह भी बताया कि आप एक बार में थोड़ा ज्यादा तेल बनाकर रख सकते हैं. ठंडा होने के बाद इसे छानकर कांच की बोतल में स्टोर किया जा सकता है. उनके मुताबिक, यह घरेलू तेल स्कैल्प के रूखेपन और डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है. इसके साथ ही यह बालों को कंडीशन करता है और उन्हें हेल्दी व मजबूत बनाए रखने में मददगार हो सकता है.

यह भी पढ़ें:- ब्यूटी स्पंज या मेकअप ब्रश? जानिए कौन सा सबसे फ्लॉलेस और नेचुरल बेस देगा

यह भी पढ़ें:- जोजोबा से रोजहिप तक, चेहरे का रूखापन दूर करने वाले 5 बेहतरीन फेस ऑयल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neelam Kothari, DIY Hair Oil, Hair Oil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com