विज्ञापन

नारियल तेल में मिलाएं एक चुटकी कपूर, स्किन से लेकर जोड़ों के दर्द तक कई समस्याओं में मिल सकती है राहत

नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से कई तरह की दिक्कतों को दूर किया जा सकता है. ये कॉम्बिनेशन बालों और स्किन के लिए वरदान साबित हो सकता है. यहां जानते हैं दादी-नानी के इस खास कॉम्बिनेशन के बारे में विस्तार से-

नारियल तेल में मिलाएं एक चुटकी कपूर, स्किन से लेकर जोड़ों के दर्द तक कई समस्याओं में मिल सकती है राहत
Coconut oil and camphore Combination : नारियल तेल और कपूर का मिश्रण

Cmaphor and Coconut oil Combination : नारियल तेल का इस्तेमाल न सिर्फ बालों में किया जाता है, बल्कि साउथ इंडिया में इसे खाने के रूप में भी काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. वहीं, कपूर का इस्तेमाल पूजा घरों में किया ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों का कॉम्बिनेशन भी आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है. जी हां, नारियल तेल और कपूर का कॉम्बिनेशन आपकी स्किन में होने वाली खुजली से लेकर स्कैल्प पर होने वाली समस्याओं को भी दूर कर सकता है. 

क्यों है नारियल तेल और कपूर का मिश्रण खास?

रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा (B.A.M.S) का कहना है कि नारियल तेल में फैटी एसिड और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं. वहीं, कपूर में ठंडक देने वाले और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं. इन दोनों का कॉम्बिनेशन स्किन और बालों को सुरक्षिता प्रदान करता है. इ त्वचा और बालों की देखभाल के लिए पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता रहा है.

नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से क्या होता है?

1. खुजली और जलन से मिलता है आराम

खुलजी और जलन की परेशानी होने पर आप अपनी स्किन पर नारियल और कपूर का मिश्रण लगा सकते हैं. इससे काफी हद तक  खुजली, हल्की जलन और स्किन की असहजता को दूर किया जा सकता है.

2. डैंड्रफ की परेशानी होगी कम

कपूर में एंटी-डैंड्रफ गुण पाए जाते हैं. वहीं, नारियल तेल आपके बालों को गहराई से मॉइश्चराइज करता है. इन दोनों मिश्रण का अगर आप अपने बालों में इस्तेनाल करते हैं, तो इससे डैंड्रफ की दिक्कतों को काफी हद तक दूर किया जा सकता है. कपूर की ठंडक और नारियल तेल की नमी स्कैल्प को आराम पहुंचा सकती है.

3. स्किन को करे मॉइस्चराइज

नारियल तेल  स्किन को हाइड्रेट रखने में असरदार हो सकता है. ये ड्राई होती स्किन की परेशानी को दूर करके आपकी स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बनाए रखने में प्रभावी है.

4. मुंहासों और दाग-धब्बों से दिलाए छुटाकारा

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपूर में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसकी वजह अगर आप इसे मुंहासों और दानों पर लगाते हैं, तो इससे काफी हद तक आपकी परेशानी दूर हो सकती है. हालांकि, हर व्यक्ति पर इसका रिजल्ट अलग-अलग हो सकता है.

5. जोड़ों और मांसपेशियों की मालिश

कई लोग दर्द वाले हिस्सों पर नारियल तेल और कपूर की हल्की मालिश करते हैं. इससे ठंडक का एहसास मिल सकता है, जो दर्द  से कुछ हद तक राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है. हालांकि, ध्यान रखें कि ये दर्द में स्थाई रूप से राहत नहीं दिला सकता है.

ये भी पढ़ें - सफेद बाल काले कैसे करें? मेहंदी और डाई के बिना अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Camphor, Coconut Oil, Skin Probelms, Health, Hair Probelem In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com