Kan Ka Mail Kaise Nikale: कान की गंदगी कैसे निकालें? हमारे शरीर के सभी अंगों की सफाई बहुत जरूरी होती है और कान भी इसमें शामिल हैं. कान में मैल (Earwax) का जमाव एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जब यह ज्यादा मात्रा में इकट्ठा हो जाता है, तो यह सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है और संक्रमण का कारण बन सकता है. कई लोग कान साफ करने के लिए कॉटन बड्स या किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल करते हैं, जो कान के लिए हानिकारक हो सकता है. इसलिए घरेलू उपाय अपनाकर कान को सुरक्षित और प्राकृतिक रूप से साफ किया जा सकता है. अगर आप भी कान साफ करन का कारगर तरीका तलाश रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए कान की गंदगी निकालना एक आसान तरीका बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ में तेजी आती है? जानिए लंबे बाल पाने का घरेलू नुस्खा
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कान में मैल जमने के कारण (Causes of Earwax Accumulation In The Ears)
स्वाभाविक प्रक्रिया: शरीर खुद कान में मोम (ईयरवैक्स) पैदा करता है, जो धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया को रोकने में मदद करता है.
बहुत ज्यादा सफाई करने की आदत: बार-बार कान साफ करने से प्राकृतिक ईयरवैक्स में वृद्धि हो सकती है.
धूल-मिट्टी वाले वातावरण में रहना: ज्यादा गंदगी और धूल वाले स्थानों पर रहने से मैल जल्दी जमता है.
इयरफोन या हेडफोन का ज्यादा उपयोग: लंबे समय तक हेडफोन या इयरफोन लगाने से ईयरवैक्स बाहर नहीं निकल पाता और कान में जमा हो जाता है.
त्वचा से जुड़ी समस्याएं: कुछ लोगों की ड्राई स्किन होती है, जिससे उनके कानों में ज्यादा मैल बनने की संभावना रहती है.
कान साफ करने के लिए असरदार घरेलू उपाय (Effective Home Remedies To Clean Ears)
1. नारियल तेल या ऑलिव ऑयल
- कुछ बूंदें गुनगुना नारियल या जैतून का तेल कान में डालें.
- 10-15 मिनट तक सिर झुकाकर रखें ताकि तेल अंदर तक पहुंच सके.
- इसके बाद हल्के गर्म पानी से कान धो लें.
- यह तरीका कान के मैल को मुलायम कर बाहर निकालने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: दूध की चाय बनाती है गैस? तो ऐसे बनाएं जादुई अदरक की रिफ्रेशिंग ड्रिंक, छोड़ दें मिल्क टी!
2. हाइड्रोजन पेरॉक्साइड
- 2-3 बूंदें हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को कान में डालें.
- कुछ समय बाद बुलबुले बनने लगेंगे, जो मैल को बाहर निकालने में मदद करेंगे.
- सिर झुकाकर गंदगी को बाहर आने दें और हल्के गीले कपड़े से साफ करें.
3. गुनगुना पानी और नमक
- एक कप गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं.
- रूई को इस मिश्रण में भिगोकर कान में 2-3 बूंदें डालें.
- कुछ समय बाद सिर झुकाकर मैल को बाहर आने दें.
4. सरसों का तेल
- हल्का गुनगुना सरसों का तेल कान में 2-3 बूंद डालें.
- 10 मिनट तक सिर को झुकाकर रखें और फिर कपड़े से साफ करें.
- यह कान के मैल को नर्म कर बाहर निकालने में मदद करता है.
5. एलोवेरा जेल
- ताजा एलोवेरा जेल निकालकर उसमें कुछ पानी मिलाएं.
- इस मिश्रण की 2-3 बूंदें कान में डालें और 5-10 मिनट बाद साफ करें.
- एलोवेरा कान के अंदरूनी हिस्से को भी मॉइश्चराइज करता है.
यह भी पढ़ें: नसों पर जमे मोमी कोलेस्ट्रॉल को गायब करने के लिए कारगर घरेलू उपाय है लहसुन, इस तरीके से करना होगा सेवन
6. लहसुन और सरसों का तेल
- 2-3 लहसुन की कलियों को सरसों के तेल में गर्म करें.
- तेल गुनगुना होने पर 2 बूंद कान में डालें.
- यह संक्रमण को दूर करने और कान के मैल को निकालने में कारगर उपाय है.
कान साफ करते समय ध्यान देने वाली बातें
- कान को कभी भी नुकीली चीजों से साफ न करें, इससे कान के पर्दे को नुकसान हो सकता है.
- बहुत ज्यादा कान साफ करने से प्राकृतिक सुरक्षा तंत्र नष्ट हो सकता है.
- कान में पानी जाने पर तुरंत सुखा लें, ताकि संक्रमण न हो.
- अगर कान में दर्द, खुजली या सुनने में दिक्कत हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.
कान की सफाई एक जरूरी काम है, लेकिन इसे सही तरीके से करना भी जरूरी है. घरेलू उपायों का उपयोग करके कान को सुरक्षित रूप से साफ किया जा सकता है. अगर कान में बार-बार मैल जमने की समस्या हो रही है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है. सही देखभाल से कान स्वस्थ और साफ बने रह सकते हैं.
Lungs Importance: सांस लेने से परे फेफड़े करते हैं ये अद्भुत काम जो आप नहीं जानते होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं