Home remedies for constipation relief: : डाइट से जुड़ी गलत आदतें, डिहाइड्रेशन और शारीरिक गतिविधि की कमी की वजह से बहुत से लोगों में कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है. कब्ज के लक्षणों (Kabj ke lakshan) में मल त्याग के दौरान तनाव, कठोर या गांठदार मल, सूजन और बेचैनी शामिल हो सकते हैं. कब्ज (Kabj) कभी-कभी कई अन्य समस्याओं को जन्म दे सकता है, ऐसे में इससे निपटना और इसका इलाज करना जरूरी है. लाइफस्टाइल (Lifestyle) और डाइट में बदलाव कर कब्ज से राहत (Kabj se rahat ke nuskhe) पाई जा सकती है. गर्मियों में शरीर से अधिक पसीना निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है और कब्ज की समस्या (Kabj ki samasya) भी पैदा हो सकती है. फाइबर का सेवन बढ़ाने, हाइड्रेटेड रहने और रेगुलर एक्सरसाइज करने से कब्ज से राहत (Constipation) पाई जा सकती है. आइए जानते हैं कि गर्मियों में कब्ज से राहत पाने के लिए आप किन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.
गर्मियों में कब्ज से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies to relieve constipation naturally | Kabj ka gharelu ilaj)
एलोवेरा जूस
एलोवेरा का इस्तेमाल बालों और स्किन की देखभाल के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. एलोवेरा में मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए और फाइबर कब्ज से राहत देता है. साथ ही पाचन को सुधारने में भी एलोवेरा मददगार होता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
लौकी का जूस
लौकी में भरपूर मात्रा में पानी होता है. लौकी का जूस कब्ज के लिए बेहद फायदेमंद होता है. लौकी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, इस वजह से पुरानी से पुरानी कब्ज में राहत देने में मदद करता है. गर्मियों मे लौकी हाईड्रेशन भी बनाए रखता है और कब्ज भी नहीं बनने देता.
साइलियम भूसी
साइलियम भूसी यानी इसबगोल भूसी एक घुलनशील फाइबर है जो प्लांटैगो ओवाटा पौधे के बीजों से प्राप्त होता है. यह पाचन तंत्र में पानी को अवशोषित करता है, एक जेल जैसा पदार्थ बनाता है जो मल को नरम करता है और मल त्याग को बढ़ावा देता है. साइलियम भूसी पाउडर या कैप्सूल के रूप में उपलब्ध है और आसानी से सेवन के लिए इसे पानी या जूस के साथ मिलाया जा सकता है.
भीगे हुए अंजीर
अंजीर कब्ज को दूर करने मे बेहद असरदार होता है. रात को 2-3 अंजीर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करें. अंजीर वाले पानी को भी पी लें. अंजीर में भरपूर फाइबर होता है, जो मल को ढीला करता है और कब्ज से राहत देता है.
Kabj ka Ilaj: Kanj se Rahat Kaise Paye | Remedies To Relieve Constipation | कब्ज से राहत कैसे पाएं
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं