विज्ञापन

खाना खाने के बाद Heavy महसूस होता है? नूट्रिशनिस्ट द्वारा बताई इस ड्रिंक से मिलेगी मदद

Home Remedies For Gas: क्या आपको भी खाना खाते ही पेट फूलने की दिक्कत होने लगती है. अगर हां, तो इस आर्टिकल में एक्सपर्ट द्वारा बताई इस चाय का करें सेवन.

खाना खाने के बाद Heavy  महसूस होता है? नूट्रिशनिस्ट द्वारा बताई इस ड्रिंक से मिलेगी मदद
Fennel Tea Benefits: पेट फूलने की समस्या से कैसे राहत पाएं. (AI Generated Image)

How To Reduce Bloating: गर्मियों के मौसम में अक्सर आपने कई लोगों को ये कहते सुना होगा कि खाते ही उन्हें भारीपन यानि पेट फूलने की​ समस्या होने लगती है. क्या आपको भी खाना खाने के तुरंत बाद पेट फूला-फूला सा महसूस होता है? या फिर गैस और बदहजमी अक्सर परेशान करती है? अगर हां, तो यह सिर्फ एक मामूली दिक्कत नहीं है. यह इस बात का संकेत है कि आपका पाचन तंत्र (Digestion) सही तरीके से काम नहीं कर रहा है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बाहर का खाना हमारे पेट की बैंड बजा देता है. लेकिन परेशान मत होइए, इसका इलाज आपकी किचन में ही छुपा है. फेमस न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही आसान और असरदार नुस्खा शेयर किया है. उनका कहना है कि अगर आप हर बार खाना खाने के बाद सौंफ की चाय (Fennel Tea) पीने की आदत डाल लें, तो आपकी पेट से जुड़ी आधी समस्याएं खत्म हो सकती हैं.

​क्यों खास है सौंफ की चाय? Why is fennel tea special?

​सौंफ को हम अक्सर माउथ फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब इसे चाय की तरह पिया जाता है, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं. आइए जानते हैं कि रोज एक कप सौंफ की चाय आपके शरीर के लिए क्या-क्या कमाल कर सकती है- 

​1. पाचन- 

सौंफ की चाय पीने से पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है. इससे गैस, ब्लॉटिंग (पेट फूलना) और बदहजमी मिनटों में गायब हो जाती है. अगर आप खाने के बाद भारीपन महसूस करते हैं, तो यह चाय उसे आसानी से पचाने में मदद कर सकती है.

​2. जुकाम और खांसी- 

सौंफ में ऐसे कुदरती गुण होते हैं जो शरीर की सूजन कम करते हैं. बदलते मौसम में अगर आपका गला खराब है या छाती में जकड़न महसूस हो रही है, तो सौंफ की चाय पीने से सांस की नलियां साफ होती हैं और आपको तुरंत आराम मिल सकता है.

​3. महिलाओं- 

हार्मोंस का बिगड़ना आजकल महिलाओं में एक आम समस्या है. सौंफ में 'फाइटोएस्ट्रोजेन' पाए जाते हैं, जो शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं. पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द या मेनोपॉज की दिक्कतों में यह चाय किसी दवा से कम नहीं है.

​4. शरीर की गंदगी- 

सौंफ की चाय एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. यह शरीर के अंदर मौजूद जहरीले तत्वों (Free Radicals) से लड़ती है और तनाव को कम करती है. इससे न सिर्फ आपकी सेहत अच्छी रहती है, बल्कि आपकी स्किन पर भी ग्लो आता है.

​5. अच्छी नींद- 

अगर आपको रात में नींद आने में दिक्कत होती है या आप बहुत ज्यादा तनाव महसूस करते हैं, तो रात को सोने से पहले सौंफ की चाय पिएं. यह आपके दिमाग को शांत करती है और गहरी नींद लाने में मदद कर सकती है.

​कैसे बनाएं सौंफ की चाय?

​इसे बनाना बेहद आसान है. बस एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालें और उसे अच्छी तरह उबाल लें. जब पानी आधा रह जाए या सौंफ का रंग पानी में उतर आए, तो इसे छानकर घूंट-घूंट करके पिएं. आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं.

ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

लू लगने के लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय | Lu Lag Jaye to Kya Kare 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com