विज्ञापन

पीरियड्स में पेट की ऐंठन और सूजन को दूर करने में कारगर यह चाय, इन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं

Fennel Seeds Tea: क्या आप भी हर महीने पीरियड्स के होने वाले दर्द और ऐंठन से परेशान रहती हैं, अगर हां, तो सौंफ की चाय का जरूर करें सेवन. इस आर्टिकल में जानें बनाने का सही तरीका और फायदे.

पीरियड्स में पेट की ऐंठन और सूजन को दूर करने में कारगर यह चाय, इन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं
Fennel Seeds Tea: सौंफ की चाय पीने के फायदे.

What Is The Benefits Of Fennel Seeds Tea: पीरियड्स के दौरान कई महिलाएं पेट की ऐंठन, सूजन, गैस और भारीपन की शिकायत करती हैं. ऐसी स्थिति में एक चाय है, जो इससे राहत देने में बेहतरीन घरेलू उपाय साबित हो सकती है. यह न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि पेट की परेशानियों को शांत करने में बेहद कारगर भी है.पीरियड्स के दौरान होने वाली पेट की ऐंठन और सूजन हो या ऑफिस की थकान इन समस्याओं से तुरंत राहत दिलाने में सौंफ की चाय बेहद कारगर साबित होती है. यह स्वादिष्ट और सेहतमंद चाय न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है, बल्कि महिलाओं को आराम भी पहुंचाती है. सौंफ के सूखे बीजों से तैयार की जाने वाली यह चाय मुलेठी जैसा हल्का मीठा स्वाद देती है.

सौंफ की चाय पीने के फायदे- Saunf Ki Chai Pine Ke Fayde:

  1. सौंफ पाचन का प्राकृतिक सहायक मानी जाती है. इसमें मौजूद विशेष तत्व गैस, ब्लोटिंग (पेट फूलना) और पेट की ऐंठन को कम करते हैं. 
  2. पीरियड्स के समय महिलाओं को जो पेट में दर्द, सूजन और भारीपन महसूस होता है, उसमें सौंफ की चाय पीने से काफी आराम मिलता है. यह पाचन क्रिया को सुचारू रखती है और आंतों को शांत करती है.
  3. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं. 
  4. यह पित्त दोष को संतुलित करती है, सूजन घटाती है और शरीर से अतिरिक्त पानी निकालने में मदद करती है. नियमित सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे अपच, कब्ज और गैस में स्थायी सुधार आता है. 
  5. सौंफ की चाय पीने से थकान कम होती है और मन तरोताजा रहता है.
  6. सौंफ की चाय के सेवन से हार्मोन बैलेंस में मदद मिल सकती है. 
  7. सौंफ की चाय वजन नियंत्रण में मददगार. अगर आप वजन को घटाना चाहते हैं, तो सौंफ की चाय का सेवन कर सकते हैं. 
  8. सौफ की चाय स्किन की चमक बढ़ाती है और सांस की तकलीफ में भी राहत देती है.
Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं सौंफ की चाय- How To Make Saunf Ki Chai)

सौंफ की चाय बनाने का तरीका भी आसान है. इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच सौंफ के बीज डालकर 5 से 10 मिनट तक उबालें. फिर छानकर गर्म-गर्म पीएं. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं. खाना खाने के बाद या जब भी पेट में असहजता हो, इसे पीना सबसे अच्छा होता है.

नोटः सौंफ की चाय एक सस्ता, आसान और प्रभावी घरेलू उपाय है. पीरियड्स के दौरान या रोजाना एक-दो कप इस चाय का सेवन करके पेट की कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है. हालांकि, सावधानियां भी जरूरी है. सौंफ की चाय सामान्य मात्रा में पीना सुरक्षित है, लेकिन अधिक मात्रा से बचें. गर्भवती महिलाएं इसे पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. अगर कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है तो चिकित्सकीय परामर्श के बाद ही नियमित रूप से लें.

ये भी पढ़ें- गर्मियों में क्यों पीना चाहिए घड़े का पानी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

लू लगने के लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय | Lu Lag Jaye to Kya Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com