विज्ञापन

वजन कम करने से कब्ज तक, सर्दियों की इस सफेद सब्जी छिपा सेहत का खजाना, एक्सपर्ट से जानिए कैसे करें इस्तेमाल

मूली हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है. इसमें फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के कई कार्यों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा से जानिए मूली के फायदे.

वजन कम करने से कब्ज तक, सर्दियों की इस सफेद सब्जी छिपा सेहत का खजाना, एक्सपर्ट से जानिए कैसे करें इस्तेमाल
मूली के फायदे
file photo

सर्दियों के मौसम में कई तरह की सब्जियां बाजार में दिखाई देती है. गाजर, मेथी, पालक, शलगम और मूली जैसी सब्जियां न केवल स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी देती है. हालांकि बहुत से लोग मूली खाने से बचते हैं क्योंकि उन्हें गैस या पाचन से जुड़ी परेशानी होती है. लेकिन सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर मूली हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है. इसमें फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के कई कार्यों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा ने अपने यूट्यूब चैनल @UpasanaKiDuniya पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉ. वोहरा ने मूली को सेहत के लिए अच्छा बताया है.

वजन कंट्रोल में मददगार

डॉ. वोहरा के मुताबिक, मूली में कैलोरी कम और फाइबर अधिक मात्रा में होता है. यही कारण है कि इसे वजन कम करने वाली डाइट में शामिल किया जाता है. फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख लगने कम होता है.

आयरन की कमी दूर करने में सहायक

जिन लोगों को आयरन की कमी है, उनके लिए मूली फायदेमंद होती है. कई लोग सर्दियों में मूली और अनार के रस का सेवन करना पसंद करते हैं. दोनों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देते हैं.

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

मूली में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है. जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, वे सही मात्रा में मूली को अपने खाने में शामिल करें. इसे सलाद या जूस के रूप ले सकते हैं.

लिवर के लिए अच्छी

डॉ. वोहरा के मुताबिक, मूली को लिवर की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. कई लोग इसे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए भी खाते हैं. हालांकि किसी गंभीर लिवर रोग में केवल घरेलू उपायों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए और डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है.

यह भी पढ़ें:- कमर दर्द कैसे ठीक करें? Dr. Upasana Vohra से जानिए

यह भी पढ़ें:- पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालें? प्याज के छिलकों से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें:- 5 तरीके जिससे पेट फूलना होगा बंद, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Acidity, Weight Loss, Radish
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com