विज्ञापन

कमर दर्द कैसे ठीक करें? Dr. Upasana Vohra से जानिए

कई लोगों को सुबह उठते समय कमर या घुटनों में जकड़न महसूस होती है, तो कुछ लोगों को सीढ़ियां चढ़ने, झुकने या बैठने में परेशानी होती है. आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा से जानिए कमर दर्द कैसे ठीक करें?

कमर दर्द कैसे ठीक करें? Dr. Upasana Vohra से जानिए
कमर दर्द कैसे ठीक करें?

आजकल कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों में अकड़न और शरीर की कमजोरी जैसी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं. लंबे समय तक बैठकर काम करना, गलत पोस्चर, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और बढ़ती उम्र इन समस्याओं का प्रमुख कारण माने जाते हैं. कई लोगों को सुबह उठते समय कमर या घुटनों में जकड़न महसूस होती है, तो कुछ लोगों को सीढ़ियां चढ़ने, झुकने या बैठने में परेशानी होती है. इससे राहत के लिए लोग अक्सर दवाओं का सहारा लेते हैं. लेकिन सही इलाज के साथ-साथ खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव भी इससे राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसके साथ ही कुछ घरेलू उपाय भी शरीर को आराम देने और ताकत बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं. चलिए आपको बताते हैं कमर का दर्द कैसे ठीक करें?

कमर दर्द क्यों होता है?

आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा ने अपने यूट्यूब चैनल @UpasanaKiDuniya पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉ. वोहरा ने कमर दर्द क्यों होता है और इससे राहत पाने के उपाय बताए हैं. कमर दर्द और जोड़ों की समस्याएं कई वजहों से हो सकती हैं, जैसे- गलत पोस्चर, मांसपेशियों की कमजोरी, नसों पर दबाव, स्लिप डिस्क, गठिया और बढ़ती उम्र के कारण हड्डियों का कमजोर होना आदि. अगर आपको लगातार दर्द बना रहे तो डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

शरीर को ताकत देने के उपाय

डॉ. वोहरा के अनुसार, पारंपरिक घरेलू नुस्खों में सूखे छुहारे, दूध और देसी घी का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है. इसके लिए छुहारे का पाउडर बनाकर गुनगुने दूध और घी के साथ लिया जाता है. माना जाता है कि ये शरीर को एनर्जी देने और कमजोरी कम करने में मदद करता है.

अदरक भी हो सकती है फायदेमंद

अदरक को सूजन और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं में उपयोगी माना जाता है. अदरक का रस और थोड़ा घी मिलाकर इसका सेवन किया जाता रहा है. अदरक में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन कम करने में सहायता कर सकते हैं.

खाने में क्या चीजें खाएं

  • हरी सब्जियां
  • मौसमी फल
  • प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ
  • पर्याप्त पानी
  • वजन नियंत्रित रखना भी है जरूरी

एक्सरसाइज और योग

हल्की स्ट्रेचिंग, योग और रोजाना चलना शरीर को लचीला बनाए रखने में मदद करता है. कमर दर्द और जोड़ों की परेशानी वाले लोगों के लिए फिजियोथेरेपिस्ट या एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार एक्सरसाइज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालें? प्याज के छिलकों से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें:- 5 तरीके जिससे पेट फूलना होगा बंद, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arthritis, Joints Pain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com