विज्ञापन

'मैं इंडिया से हूं' कहकर कराची में घूमने लगा यूट्यूबर, बोला- एकदम बदल गया लोगों का व्यवहार

पाकिस्तानी यूट्यूबर राहुल के पाकिस्तान सफर के वीडियो ने दोनों देशों के लोगों का दिल जीत लिया है. हालांकि, वहां मिल रहे मुफ्त खाने पर भारतीय फैंस ने उन्हें देश का नाम ऊंचा रखने के लिए पैसे चुकाने की सलाह दी है.

'मैं इंडिया से हूं' कहकर कराची में घूमने लगा यूट्यूबर, बोला- एकदम बदल गया लोगों का व्यवहार
सोशल मीडिया यूजर्स ने ब्लॉगर को दी एक जरूरी नसीहत
YT@FRahulRathoreVlogs

VIRAL VIDEO: एक पाकिस्तानी यूट्यूबर राहुल राठौड़ ने कराची की सड़कों पर खुद को 'भारतीय' बताया. उसका मकसद यह जानना था कि आम पाकिस्तानी भारत के लोगों के बारे में क्या सोचते हैं. कराची के बाजारों में कदम रखते ही नफरत के सारे दावे हवा हो गए. खाने-पीने के दुकानदारों ने उन्हें भारत का मेहमान बताकर पैसे लेने से इनकार कर दिया, तो कपड़ा और जूता व्यापारियों ने भी भारी डिस्काउंट दिया. यूट्यूबर ने अपने एक्सपीरियंस में कहा कि पाकिस्तानियों ने असल चेहरा दिखा दिया. जो मीडिया में नहीं दिखाया जाता. इस अनुभव का पूरा वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है.

समोसे से लेकर गन्ने के रस तक 'मेहमान' के लिए फ्री

कराची की भागती-दौड़ती जिंदगी के बीच यूट्यूबर राहुल जब 'हसन कचोरी हाउस' पहुंचे, तो वहां गरमा-गरम समोसे और कचोरियां छन रही थीं. दुकानदार को जैसे ही पता चला कि सामने खड़ा शख्स सरहद पार भारत से आया है, उसने तपाक से कहा, "आप तो हमारे मेहमान हैं, आपके लिए सब फ्री है, मोहब्बत में जो मर्जी खाओ." 

थोड़ा आगे बढ़े तो 50 पाकिस्तानी रुपए का गन्ने का जूस बेचने वाले भाई ने भी हाथ जोड़ लिए और पैसे लेने से साफ मना कर दिया. यही नहीं, 100 रुपए की कचोरी-छोले की चाट बेचने वाले चाचा ने भी मुस्कुराकर कहा, "पैसों की कोई कमी नहीं है बेटा, पर आप इतनी दूर से आए हो, हमारे मेहमान हो."  

शॉपिंग में भी दिखा भाई वाला डिस्काउंट

खाने-पीने के बाद जब व्लॉगर कपड़ों और जूतों के बाजार में पहुंचे. जींस-ट्राउजर की दुकान पर 1200 रुपए का ट्राउजर दुकानदार ने भारत के नाम पर 800 में देने की पेशकश की और कहा, "भारत भी तो हमारा भाई है यार."

पठान की जूते की दुकान पर 6000 के ब्रांडेड जूतों पर सीधे 1500 की छूट दे दी गई. पठान दुकानदार ने बड़े दिल से कहा, "पठान कभी बेईमानी नहीं करता. आप इंडिया से आए हो, हमारे खास मेहमान हो. हम मेहमान को देखकर खुश होते हैं." घड़ी की दुकान में 1200 की वॉटरप्रूफ घड़ी दुकानदार ने सीधे 800 में दे दी.

"मीडिया और सियासत ने लड़ाया"

इस पूरे सफर के दौरान कराची के आम लोगों ने एक ही सुर में कहा कि दोनों मुल्कों के बीच नफरत सिर्फ मीडिया और सियासत की देन है. लोगों की दिली ख्वाहिश है कि दोनों देशों के बीच वीजा की पाबंदियां खत्म हों.

एक पाकिस्तानी हिंदू के तौर पर व्लॉगर राहुल ने भी भावुक होकर कहा कि अगर रास्ते खुलते हैं, तो दोनों देशों की तरक्की होगी. सबसे ज्यादा खुशी उन पाकिस्तानी हिंदुओं को होगी जो बरसों से भारत आकर गंगा स्नान करने का सपना संजोए बैठे हैं. कराची की इन तंग गलियों से आई ये तस्वीरें गवाह हैं कि आवाम आज भी सिर्फ अमन और मोहब्बत की भाषा समझती है.

वीडियो देखकर लोगों ने दी नसीहत

वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स यूट्यूबर की तारीफ की.एक यूजर @sanchitachatterjee1643 ने लिखा है कि पाकिस्तान में भारत के लिए इतना प्यार देखकर उनके दिल को बहुत सुकून मिला.

वहीं, @Deluxe846 ने राहुल का पाकिस्तान में स्वागत करते हुए कहा कि सकारात्मकता फैलाने और वहां की अच्छी तस्वीर दिखाने के लिए वे उनके आभारी हैं. उन्होंने राहुल को शाकाहारी खाना ढूंढने की सलाह भी दी.

अन्य यूजर @rakeshchunara5621 और @lily9682 ने एक जरूरी बात उठाई कि भारत के नाम पर वहां मुफ्त में खाना-पीना ठीक नहीं है और खाने के बाद पैसे जरूर देने चाहिए ताकि देश का नाम खराब न हो.

यह भी पढ़ें | गिलास-कार्टन में पूड़ी-सब्जी, रसगुल्ला गायब, अनंत सिंह की बेटी की शादी में देसी जुगाड़ के Video वायरल

यह भी पढ़ें | हिमाचल की लड़की ने दो सगे भाइयों से की शादी, बोली- 'एक साथ दोनों से प्यार हो गया'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Youtuber Pakistan Train Travel, Pakistan Travel Trends, Indian Travel Destination, Khabar Zara Hatke 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com