विज्ञापन

Heatwave Alert: नोएडा-गाजियाबाद में बदले स्कूल टाइमिंग, बच्चों को हीटस्ट्रोक से बचाने के लिए पेरेंट्स करें ये काम

How To Protect Your Children From Heatstroke: नोएडा और गाजियाबाद में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे बच्चों की सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है. ऐसे में पेरेंट्स अपने बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए ये उपाय कर सकते हैं

Heatwave Alert: नोएडा-गाजियाबाद में बदले स्कूल टाइमिंग, बच्चों को हीटस्ट्रोक से बचाने के लिए पेरेंट्स करें ये काम
How To Protect Your Children From Heatstroke
Pexels

How To Protect Your Children From Heatstroke: तेज गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने उत्तर भारत में हालात मुश्किल बना दिए हैं. नोएडा और गाजियाबाद में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे बच्चों की सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया है, ताकि बच्चे दोपहर की भीषण गर्मी से बच सकें. मौसम विभाग भी लगातार हीटवेव (Heat Wave)को लेकर चेतावनी जारी कर रहा है. ऐसे में पेरेंट्स के लिए जरूरी हो जाता है कि वे बच्चों की दिनचर्या और खानपान पर खास ध्यान दें और हीटस्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचानें.

बच्चों को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मी में बच्चों को हल्के, ढीले और सूती कपड़े (Cotton Clothes) पहनाना सबसे जरूरी है. हल्के रंग के कपड़े धूप को कम सोखते हैं और शरीर को ठंडा बनाए रखते हैं. बाहर निकलते समय टोपी या कैप पहनाना भी जरूरी है, ताकि सिर को सीधे धूप से बचाया जा सके.

Latest and Breaking News on NDTV

पानी और हाइड्रेशन कारखें ध्यान

हीटवेव के दौरान बच्चों को बार-बार पानी पिलाना बेहद जरूरी है. हर 15 से 20 मिनट में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी देना चाहिए. ज्यादा मीठे या गैस वाले ड्रिंक्स से बचें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं. दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बच्चों को बाहर खेलने से रोकना बेहतर है.

यह भी पढ़ें- तेज गर्मी से राहत देंगे ये देसी ड्रिंक्स, फ्रिज की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

हीट एक्सहॉशन और हीटस्ट्रोक के लक्षण

अगर बच्चे को ज्यादा पसीना आ रहा है, कमजोरी, चक्कर या सिरदर्द महसूस हो रहा है, तो यह हीट एक्सहॉशन (Heat Exhaustion) के संकेत हो सकते हैं. वहीं अगर त्वचा लाल और सूखी हो जाए, दिल की धड़कन तेज हो जाए या बच्चा कंफ्यूज दिखे, तो यह हीटस्ट्रोक (Heat Stroke) का संकेत हो सकता है. ऐसे मामलों में तुरंत सतर्क होना जरूरी है.

लक्षण दिखें तो क्या करें?

बच्चे को तुरंत ठंडी या छायादार जगह पर ले जाएं. उसके कपड़े ढीले करें और उसे धीरे-धीरे ठंडा पानी पिलाएं. शरीर पर गीला कपड़ा रखें ताकि तापमान कम हो सके. अगर स्थिति गंभीर लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

कार में बच्चों को अकेला न छोड़ें

गर्मी में बंद कार के अंदर का तापमान कुछ ही मिनटों में खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है. इसलिए कभी भी बच्चे को कार में अकेला न छोड़ें और बाहर निकलते समय पीछे की सीट जरूर चेक करें.

थोड़ी सी सावधानी और सही जानकारी से आप अपने बच्चों को इस भीषण गर्मी में सुरक्षित रख सकते हैं.  किसी भी इमरजेंसी में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Watch Video: Heatwave Alert In Most Parts Of India: गर्मियों को कैसे दें मात, जानें डॉक्टर के साथ | गर्मियों में क्या खाएं और क्या नहीं | Summer Health Care | Read

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heatwave Alert School Timing Changed In Noida Ghaziabad, How To Protect Children From Heat Strokes Heat Waves Loo, How To Protect Children From Heat Stroke, Loo Se Bachne Ke Gharelu Upay, Loo Se Kaise Bachein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com