विज्ञापन

Cold Soup For Indian Summers: तेज गर्मी और लू वाले मौसम के लिए परफेक्ट हैं ये 6 हेल्दी सूप

6 Cold Soups For Summer: अगर आप गर्मियों में कुछ हेल्दी और ठंडक देने वाली ड्रिंक्स ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपको बता रहें 6 ठंडे सूप के बारे में.

Cold Soup For Indian Summers: तेज गर्मी और लू वाले मौसम के लिए परफेक्ट हैं ये 6 हेल्दी सूप
6 Cold Soups For Indian Summers
Pexels

6 Cold Soups For Summer: तेज गर्मी के मौसम में जब तापमान लगातार बढ़ने लगता है, तब भारी और गरम खाना खाने से बचने का मन करता है और हम कुछ हल्का, ठंडा और ताजगी देने वाला ऑप्शन ढूंढने लग जाते हैं. ऐसे में ठंडे सूप एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकते हैं. ये न सिर्फ स्वाद में अच्छे होते हैं बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखने और हाइड्रेट करने में भी मदद करते हैं. खास बात यह है कि इन्हें बनाना आसान होता है और आप इन्हें पहले से तैयार करके भी रख सकते हैं.

ठंडे सूप क्यों हैं खास?

ठंडे सूप गर्मियों में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे खीरा, टमाटर, दही और नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं. यह सूप शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ जरूरी पोषक (Nutrients) तत्व भी प्रदान करते हैं. यही वजह है कि इन्हें गर्मियों के लिए एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है.

ये 6 ठंडे सूप जरूर करें ट्राई (6 Cold Soups For Summer)

अगर आप अपनी डाइट में कुछ नया और हेल्दी शामिल करना चाहते हैं, तो इन कोल्ड सूप को जरूर ट्राई करें.

1. गज़्पाचो सूप (Gazpacho Soup)

टमाटर, खीरा और अन्य सब्जियों से बना यह ठंडा सूप हल्का खट्टा और ताजगी से भरपूर होता है. गर्मियों में इसे ठंडा करके पीना शरीर को तुरंत राहत देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. खीरा-दही सूप (Chilled Cucumber And Curd Soup)

 यह सूप रायते जैसा स्वाद देता है और पुदीना व मसालों के तड़के से और भी स्वादिष्ट बन जाता है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Hari Moong ke Laddu: गर्मी में बस 1 लड्डू खाएं, थकान, कमजोरी और कब्ज से राहत पाने के लिए ट्राई करें ये हेल्दी रेसिपी

3. कच्चे आम का शोरबा (Chilled Raw Mango Shorba)

खट्टा और ठंडक देने वाला यह सूप गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है. यह शरीर को तरोताजा रखने में मदद करता है और स्वाद में भी अलग होता है.

4. भुनी हुई लाल शिमला मिर्च का सूप (Chilled Roasted Red Capsicum Soup)

इसका स्मोकी और हल्का मीठा स्वाद इसे खास बनाता है. यह सूप ठंडा होने के बाद और भी गहरा फ्लेवर देता है.

5. नारियल और टमाटर वाला ठंडा रस्सम (Coconut And Tomato Rasam)

यह सूप हल्का मसालेदार होता है और नारियल पानी की वजह से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. पाचन के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है.

6. एवोकाडो और नींबू का सूप ( Chilled Avocado and Lime Soup)

 क्रीमी टेक्सचर और हल्के खट्टे स्वाद वाला यह सूप जल्दी बन जाता है. यह हेल्दी फैट्स (Healthy Fats) से भरपूर होता है और गर्मियों में हल्का खाने का अच्छा ऑप्शन है.

बनाने और खाने के टिप्स-

ठंडे सूप बनाते समय ताजी सामग्री का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इसमें ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं होती. स्वाद को संतुलित करने के लिए नमक और नींबू का सही मात्रा में उपयोग करें. सूप को हमेशा अच्छी तरह ठंडा करके ही परोसें, ताकि इसका स्वाद और भी बेहतर लगे.

डाइट में क्यों करें शामिल?

अगर आप गर्मियों में हेल्दी और हल्का खाना चाहते हैं, तो ठंडे सूप एक अच्छा विकल्प हैं. ये जल्दी बनते हैं, शरीर को ठंडक देते हैं और पेट को भी हल्का रखते हैं. एक बार इन्हें ट्राई करने के बाद आप इन्हें अपनी रोज की डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा | Read

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com