विज्ञापन

Heat Exhaustion: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे खेल रहे हैं बाहर, उन्हें थकान से चूर होने से बचाने के लिए करें ये काम

Heat Exhaustion: गर्मियों की छुट्टी में अक्सर बच्चे घंटों तक बाहर खेलते हैं, लेकिन तेज गर्मी उनकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है. ऐसे में बच्चों को हीट वेव से बचाने के लिए आपको नीचे बताए गए उपाय करने चाहिए.

Heat Exhaustion: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे खेल रहे हैं बाहर, उन्हें थकान से चूर होने से बचाने के लिए करें ये काम
How To Protect Children From Heat Exhaustion
AI

Heat Exhaustion: गर्मियों की छुट्टियों आते हे बच्चों का ज्यादातर समय घर के बाहर खेलने, पार्क जाने या दोस्तों के साथ भागदौड़ में बीतता है.  लेकिन तेज धूप उमस और लगातार फिजिकल एक्टिविटी (Physical Activity) होने के कारण बच्चे जल्दी थकने लगते हैं. कई बार यह सामान्य थकान नहीं ये हीट एग्जॉशन (Heat Exhaustion) की शुरुआत भी हो सकती है. CDC के अनुसार, गर्म दिनों में एक्सरसाइज या ज्यादा एक्टिविटी करने से डिहाइड्रेशन (Dehydration) और हीट से जुड़ी परेशानी का खतरा बढ़ सकता है. 

हीट एग्जॉशन क्या होता है? (What Is Heat Exhaustion)

जब शरीर ज्यादा गर्म हो जाता है और पसीने के जरिए पानी और नमक की कमी होने लगती है, तो बच्चे कमजोरी, चक्कर, सिरदर्द, ज्यादा पसीना, चिड़चिड़ापन या उल्टी जैसा महसूस कर सकते हैं. इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

बच्चों को हीट एग्जॉशन से बचाने के लिए करें ये उपाय- (How To Protect Children From Heat Exhaustion)

बच्चों को बार-बार पानी दें

बच्चे कई बार खेल में इतने मगन हो जाते हैं कि प्यास लगने पर भी पानी नहीं पीते. पैरेंट्स को चाहिए कि वे हर थोड़ी देर में उन्हें पानी पिलाएं. बच्चों को बाहर जाते समय बार-बार पानी दें और पानी की बोतल साथ रखने की आदत डलवाएं.

यह भी पढ़ें- चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना रूखी हो सकती है स्किन

दोपहर की धूप से बचाएं

सुबह या शाम का समय खेलने के लिए बेहतर होता है. दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप तेज होती है, इसलिए इस दौरान बच्चों को बाहर खेलने से रोकें या छांव वाली जगह चुनें.

हल्के और ढीले कपड़े पहनाएं

बच्चों को हल्के रंग के, ढीले और कॉटन जैसे आरामदायक कपड़े पहनाएं. टोपी, कैप और सनस्क्रीन भी मदद कर सकते हैं.

थकान दिखे तो तुरंत ब्रेक दें

अगर बच्चा अचानक सुस्त लगे, ज्यादा पसीना आए, चक्कर आए या वह खेलने से मना करे, तो उसे तुरंत ठंडी जगह बैठाएं. पानी पिलाएं और शरीर को ठंडा करने के लिए गीला कपड़ा इस्तेमाल करें.

 इस बात का रखें ध्यान 

अगर बच्चे को बेहोशी, तेज बुखार, उल्टी या कन्फ्यूजन जैसा लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

Watch Video: लू लगने के लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय | Lu Lag Jaye to Kya Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com