Health Tips: भूख लगने का मतलब है कि हमारा शरीर (Body) हमें प्राकृतिक तौर पर यह संकेत देता है कि उसे भोजन की जरूरत है. भूख लगने पर व्यक्ति को पेट में खालीपन महसूस होने लगता है. कुछ लोगों को तेज सिर दर्द के साथ-साथ चिड़चिड़ाहट भी होती है. वहीं, एकाग्र चित्त होने में परेशानी होती है. इसमें से कोई न कोई भाव हम सभी महसूस करते हैं. आमतौर पर एक बार भरपेट खा लेने के बाद हम कई घंटों के लिए बेफिक्र हो जाते हैं, लेकिन एक बार अच्छी तरह खाना खा लेने के बावजूद अगर आपको जल्द ही तेज भूख सताने लगती है तो इसे आप बिल्कुल भी हल्के में ना लें.
समय से पहले या यू कहें कि बार-बार भूख लगना ये अच्छे संकेत नहीं हैं, इसके कई कारण हो सकते हैं. बार-बार भूख लगने का मतलब आपकी डाइट में प्रोटीन, फाइबर और फैट की कमी होना भी हो सकता है. वहीं, प्रॉपर तरीके से नींद ना लेना और जरूरत ते ज्यादा तनाव भी आपकी भूख पर असर करता है. आज हम आपको इससे जुड़े कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में बता रहे हैं.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
बार-बार भूख लगने का क्या कारण है? | What Causes Frequent Hunger?
1) तनाव
जब हम ज्यादा तनाव लेने लगते हैं तो इससे कोर्टिसोल हार्मोन में इजाफा होता है. इसकी वजह से हमारी बॉडी में चीनी और हाई फैट फूड कम होने लगता है. ज्यादा तनाव मतलब शरीर को ज्यादा भोजन की जरूरत. इसके कारण हमें बार-बार भूख लगती है.
क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग से बॉडी फैट को तेजी से कम कर सकते हैं? जानिए किसे नहीं करना चाहिए ये उपवास
2) थायरॉइड
अगर आप हाइपरथायरायडिज्म से पीड़ित हैं यानी की आपकी बॉडी में थायराइड हार्मोन का लेवल बहुत बढ़ जाता है तो अपेक्षा से अधिक तेजी से एनर्जी बर्न होने लगती है. इसके कारण भी बार-बार भूख लगती है. हाइपरथायरायडिज्म से पीड़ित व्यक्ति का ज्यादा खाने के बाद भी आपका वजन नहीं बढ़ता है.
3) लो ब्लड शुगर लेवल
हाइपोग्लाइसीमिया में शरीर में ग्लूकोज का लेवल बहुत कम हो जाता है. इससे बार-बार भूख लगने का अहसास हो सकता है. दिमाग को काम करने के लिए एनर्जी चाहिए होती है, लेकिन लो ब्लड शुगर लेवल होने से दिमागी शक्ति कम होती है. ऐसे में मस्तिष्क संकेत देना लगता कि आपके शरीर को भोजन की जरूरत है.

लो ब्लड शुगर लेवल होने से भी आपको बार-बार भूख लग सकती है. Photo Credit: iStock
4) अनिद्रा
पर्याप्त नींद न लेने वाले लोगों को भी बार-बार भूख लगती है. क्योंकि रात की खराब नींद भूख से जुड़े दो हार्मोन्स पर असर कर सकती है. दरअसल, यह घ्रेलिन का लेवल बढ़ाती है जो आपकी भूख को बढ़ाता है. जबकि, लेप्टिन के लेवल को कम करती है, जिससे खाना खाने के बाद भी आप पेट भरे होने का अहसास नहीं कर पाते हैं.
इन 4 वजहों से होता है साइनस सिरदर्द, जानें इससे निपटने के आसान उपाय
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं