विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2025

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, बिश्नोई-ढिल्लों गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा- अब नहीं सुना तो...

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित कैफे पर फिर फायरिंग की गई है. गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है.

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग की खबर सामने आई है.
  • कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे Kaps Cafe पर फिर से फायरिंग की खबर सामने आई है.
  • गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस विश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फायरिंग की जिम्मेदारी ली.
  • फायरिंग का 9 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक दर्जन से अधिक बार गोली की आवाज सुनाई देती हैं.

Kapil Sharma  Cafe Firing: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फिर फायरिंग की खबर आई सामने है. एक सोशल मीडिया पर कुछ गैंगस्टर ने एक पोस्ट डालकर यह फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. मुम्बई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों इस खबर को वेरीफाई कर रही है. मालूम हो कि कनाडा के सुरे में कपिल शर्मा का कैफे है, जिसका नाम Kaps cafe है. इस कैफे पर फिर से फायरिंग की खबर सामने आई है. फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लारेंस विश्नोई गैंग ने ली है.

फायरिंग की यह जानकारी एक सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है. हालांकि पुलिस वेरीफाई ही कर रही है. फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है. कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग का 9 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है. 9 सेकेंड के इस वीडियो में कई बार फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ रही है. 

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग का वीडियो देखें

अब रिंग नहीं सुना तो अगली कार्रवाई मुंबई में करेंगे... 

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, "जय श्री राम, सत श्री अकाल. राम राम सभी भाइयों को. आज जो कपिल शर्मा के "कैप्स कैफे" (Kaps Cafe), सरे (Surrey) में फायरिंग हुई है, उसकी ज़िम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते हैं. हमने इसको (संभवत: टारगेट को) कॉल की थी, इसको रिंग नहीं सुनाई दी तो कार्रवाई करनी पड़ी. अब भी रिंग नहीं सुनेगा तो अगली कार्रवाई जल्द ही मुंबई में करेंगे.

कपिल शर्मा के कैफे पर 6 राउंड फायरिंग

कपिल शर्मा के कैफे पर आज 6 राउंड फायरिंग हुई है. यानि की 6 गोलियां चलाई गई. फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है. सर्रे पुलिस जांच में जुटी है. 1 महीने के अन्दर दूसरी बार फायरिंग हुई है. इससे पहले 11 जुलाई को फायरिंग हुई थी. उस मामले में भी कनाडा की सर्रे पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

इससे पहले 11 जुलाई को कपिल के कैफे पर हुई थी फायरिंग

इससे पहले 11 जुलाई को कनाडा के सर्रे में स्थित कपिल शर्मा के नए रेस्तरां पर गोलीबारी हुई थी. फायरिंग के एक दिन बाद कैफे प्रबंधन ने ‘इंस्टाग्राम' पर एक पोस्ट में कहा कि वे इस झटके से उबर रहे हैं, लेकिन हिंसा के खिलाफ उनका रुख दृढ़ है. कैफे की टीम ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान साझा किया.

बयान में कहा गया है, “यह घटना दिल तोड़ने वाली है. हम इससे उबर रहे हैं, हार नहीं मानेंगे.”

बयान में कहा गया है, “आपके समर्थन के लिए धन्यवाद. यह कैफे आपके विश्वास के कारण अस्तित्व में है. हिंसा के विरुद्ध दृढ़ रुख अपनाएं और सुनिश्चित करें कि कप्स कैफे गर्मजोशी व समुदायिक सद्भाव का एक स्थान बना रहे.”

सर्रे पुलिस सेवा (एसपीएस) ने बताया कि उसे गुरुवार को स्थानीय समयानुसार रात 1:50 बजे एक प्रतिष्ठान से कॉल आई, हालांकि प्रतिष्ठान का नाम नहीं बताया गया. पुलिस ने कहा कि उसे 10 जुलाई की रात 1:50 बजे “120 स्ट्रीट के 8400 ब्लॉक में स्थित एक प्रतिष्ठान में गोलीबारी की सूचना मिली.”

पुलिस ने कहा, “घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि गोलियां प्रतिष्ठान की ओर चलाई गई थीं, जिससे संपत्ति को नुकसान हुआ. घटना के समय कर्मचारी अंदर मौजूद थे.” एसपीएस ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. चार जुलाई को ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे में कैफे खुला था.

प्रबंधन ने त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तथा ‘संकट के इस समय में हर किसी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए' पुलिस का भी आभार जताया है. कपिल शर्मा ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

यह भी पढ़ें - कपिल शर्मा ने कनाडा वाले अपने कैफे में फायरिंग की घटना के बाद की पहली पोस्ट, फैन्स बोले- गुड लक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Kapil Sharma Cafe, Kapil Sharma Cafe Attack, Kapil Sharma Cafe Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com