विज्ञापन

​सर्दियों के इस फल को खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है? जानें 9 बड़े फायदे

मीठा-मीठा सीताफल सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी है खजाना, जानें किन लोगों और क्यों करना चाहिए इसका सेवन.

​सर्दियों के इस फल को खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है? जानें 9 बड़े फायदे
सीताफल खाने के फायदे.
NDTV

शरीफा उन फलों में शामिल है, जिसका लोग पूरे साल इंतजार करते हैं. पकने के बाद इसका स्वाद काफी मीठा हो जाता है और बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं. सर्दियों की दस्तक के साथ बाजारों में सीताफल दिखाई देने लगता है. हल्के हरे रंग का यह फल अपने मीठे स्वाद की वजह से काफी लोगों की पसंद होता है. कई घरों में इसे मौसम बदलने के साथ नियमित रूप से खाया जाता है. फोर्टिस हॉस्पिटल की क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन डॉ. दीप्ति खटूजा कहती हैं कि शरीफा में फाइबर, विटामिन C और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं सीताफल खाने के फायदे.

सीताफल खाने के फायदे- 

​1. एनर्जी और ताकत-

दिनभर की भागदौड़ के बाद अगर आपको हमेशा थकान या कमजोरी महसूस होती है, तो सीताफल खाना बहुत फायदेमंद है. क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर और जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को झटपट एनर्जी देते हैं. 

​2. दिल की सेहत- 

डॉ. दीप्ति खटूजा कहती हैं कि सीताफल में मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दिल की धड़कनों को सामान्य रखने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकते हैं.

​3. पेट के लिए- 

सीताफल में अच्छी मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है. फाइबर पेट की आंतों को साफ रखने में मदद करता है और खाना बहुत आसानी से पच जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

​4. इम्यूनिटी- 

बदलते मौसम में अक्सर लोग जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं. ऐसे में सीताफल किसी वरदान से कम नहीं है. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारे शरीर की अंदरूनी ताकत को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से बचाते हैं. 

​5. आंखों की रोशनी- 

सीताफल में ल्यूटिन जैसे खास एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं, जो आंखों की सेहत को दुरुस्त रखते हैं और उम्र के साथ कमजोर होने वाली नजर से बचा सकते हैं. 

​6. तनाव- 

सीताफल में विटामिन बी6 अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो दिमाग की नसों को शांत करके मूड को खुशनुमा बनाने में मदद कर सकता है.

7. स्किन-

सीताफल में मौजूद विटामिन सी और अन्य गुण शरीर के फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालते हैं, जिससे चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है.

​8. खून की कमी- 

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होना यानी खून की कमी होना एक आम समस्या है, जिससे अक्सर चक्कर आते हैं. सीताफल में आयरन और कॉपर जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर में नया खून बनाने और कमजोरी दूर करने में मदद कर सकते हैं.

​9. हड्डियों और जोड़ों- 

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. सीताफल में कैल्शियम और मैग्नीशियम का बेहतरीन मेल होता है, जो बोन डेंसिटी को मजबूत कर सकता है. 

(यह लेख हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशन, FMRI गुड़गांव की डॉक्टर दीप्ति खटूजा से बातचीत पर आधारित है.) 

ये भी पढ़ें- इलेक्ट्रोल पाउडर पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए फायदे और नुकसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Custard Apple, Custard Apple Benefits, Sitafal, Sitafal Ke Fayde, Sitafal Ke Fayde Aur Nuksan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com