Custard Apple Benefits In Hindi: सीताफल, जिसे शरीफा भी बोलते हैं. इसे अंग्रेजी में कस्टर्ड एप्पल या शुगर एप्पल भी कहा जाता है. यह स्वाद में मीठा और तासीर में ठंडा होता है, जिससे यह गर्मी के दिनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है. सीताफल जितना फायदेमंद फल है, उतना ही फायदेमंद इसके पेड़ की पत्तियां भी होती हैं. इसके पत्तों में भरपूर विटामिन, मिनरल, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसके पत्ते हमेशा हरे-भरे रहते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं. चलिए आपको सीताफल और इसके पत्तों के औषधीय गुणों और इनके उपयोग के बारे में बताते हैं.
आयुर्वेद के विभिन्न ग्रंथों, जैसे चरक, सुश्रुत संहिता और अष्टांग हृदयम में सीताफल को औषधीय महत्व का श्रेष्ठ फल माना गया है. इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है और ताकत भी बढ़ती है. इसका उपयोग अनेक रोगों के इलाज के लिए किया जाता है. जिन महिलाओं की डिलिवरी हुई है, उनके लिए यह काफी काम की चीज है। वे महिलाएं एक से दो ग्राम सीताफल की जड़ का चूर्ण का सेवन करती हैं, तो काफी समस्याओं जैसे पीरियड्स में ज्यादा फ्लो, बैलेंस और जोड़ों के दर्द आदि से छुटकारा पाया जा सकता है. सीताफल में विटामिन-बी6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसका सेवन करने से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
ये भी पढ़ें- कब्ज की समस्या से रहते हैं परेशान तो पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, सुबह उठते ही झट से साफ होगा पेट

Photo Credit: iStock
सीताफल के फायदे- (Sitaphal Ke Fayde)
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो सीताफल का सेवन जरूर करें. इसमें मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम की मदद से कुछ हद तक निजात पाया जा सकता है. वहीं यह शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करके हड्डियों को मजबूत बनाता है. एनीमिया के जोखिम से बचने के लिए सीताफल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद है. कोलेस्ट्रॉल लेवल को सही बनाए रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करके दिल की बीमारी, स्ट्रोक और हार्ट अटैक से बचाए रखने में मदद करता है. इसके अलावा, अस्थमा की समस्या में भी यह फायदेमंद है.
सीताफल के पत्तों के फायदे- (Sitaphal Ke Patte Ke Fayde)
विटामिन-सी से भरपूर सीताफल की पत्तियों का जूस पेट के लिए फायदेमंद होता है. यह त्वचा को मुंहासे, झाइयां, दाग-धब्बे जैसी तकलीफों से छुटकारा दिलाता है. वहीं इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों को फैलने से रोकते हैं. इसके पेड़ की छाल में टैनिन होता है, जिसका इस्तेमाल दवाइयां बनाने में होता है. इस फल के अंदर से निकलने वाले बीजों को पीसकर इसके पेस्ट को सिर पर लगाया जाता है, जिससे सिर के जुएं मर जाते हैं और बाल काले रहते हैं. इसके पत्ते की चाय पीने से दस्त, कब्ज और अपच की परेशानी भी दूर होती है.
Heatwave Alert In Most Parts Of India: गर्मियों को कैसे दें मात, जानें डॉक्टर के साथ | गर्मियों में क्या खाएं और क्या नहीं | Summer Health Care | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं