विज्ञापन

पोषक तत्वों से भरपूर है करौंदा, जानिए डाइट में क्यों करें शामिल

इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक, करौंदा सेहत के लिए है किसी सुपरफूड से कम नहीं.

पोषक तत्वों से भरपूर है करौंदा, जानिए डाइट में क्यों करें शामिल
करौंदा के फायदे.
NDTV

करौंदा (कैरिसा कैरंडास) एक छोटा, कांटेदार और बहुत ही उपयोगी पौधा है. यह स्वाद में खट्टा होने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी खूबियों के बारे में जानकारी साझा की है.

आपको बता दें कि करौंदे का पौधा आमतौर पर करीब 8 से 12 फीट तक ऊंचा हो सकता है. इसकी सबसे खास पहचान इसकी मजबूत कांटेदार शाखाएं हैं. पौधे की पत्तियां छोटी, मोटी और एक-दूसरे के विपरीत दिशा में लगी होती हैं. इसे खेतों, बगीचों और घरों के आसपास सुरक्षा के लिहाज से भी लगाया जाता है.

करौंदे में छोटे और सुगंधित सफेद फूल खिलते हैं, जो देखने में काफी सुंदर लगते हैं. इसमें फूलों के बाद छोटे फल लगते हैं. शुरुआत में ये फल हरे रंग के होते हैं, लेकिन पकने के साथ इनका रंग लाल से लेकर बैंगनी-काला तक हो जाता है. पकने के बाद करौंदे का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें करौंदा को डाइट में शामिल-

करौंदा भारतीय किचन में भी अपनी अलग जगह रखता है. इसके फलों से स्वादिष्ट अचार, जैम और जेली बनाई जाती है. कई जगहों पर इसे सब्जियों और अलग-अलग पारंपरिक व्यंजनों में भी इस्तेमाल किया जाता है. इसका खट्टा और हल्का कसैला स्वाद खाने का जायका बढ़ा देता है. इसे कुछ लोग पकने पर ताजा भी खाते हैं.

करौंदा के पोषक तत्व-

वहीं, पोषण की बात करें तो करौंदे के फलों में आयरन और विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इसलिए इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना फायदेमंद हो सकता है. आप इसे अचार, सब्जी, चटनी या किसी भी अन्य तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

करौंदा खाने के फायदे-

  1. विटामिन सी से भरपूर- करौंदा विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
  2. पाचन के लिए फायदेमंद- इसमें मौजूद फाइबर पेट को स्वस्थ रखने और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
  3. लो-कैलोरी फल- कम कैलोरी होने के कारण इसे हेल्दी स्नैक के रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता है.
  4. आयरन का अच्छा सोर्स-करौंदा आयरन प्रदान करता है, जो शरीर में ब्लड निर्माण की प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है.

करौंदे की एक और खासियत यह है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती और यह आसानी से पनप सकता है. इसकी कांटेदार संरचना इसे प्राकृतिक बाड़ के लिए उपयोगी बनाती है.

ये भी पढ़ें-बच्चों को वैक्सीन लगवानी चाहिए या नहीं? आयुष्मान खुराना के सवाल पर डॉ. नीलम मोहन ने दिया ये जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karonda, Karonda Benefits, Karonda Benefits Hindi, Karonda For Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com