Hair Care Tips For Winter: सर्दियों का मौसम बालों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि ठंडी हवा और नमी की कमी के कारण बालों की सेहत पर असर पड़ता है. इस मौसम में बाल जल्दी झड़ने (Jhadte baal) लगते हैं, कमजोर हो जाते हैं और उनकी ग्रोथ भी कम हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर बने हेयर मास्क (Hair Mask) आपके बालों को पोषण देने और उनकी ग्रोथ को बढ़ाने (Baal kaise badhaye) में मदद कर सकते हैं? आइए जानें, 3 ऐसे घरेलू हेयर मास्क (Homemade Hair Mask) के बारे में, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और सर्दियों में भी अपने बालों को हेल्दी और शाइनी रख सकते हैं:
बालों के लिए होममेड हेयर मास्क (Home Made Hair Mask For Hair Care)
अंडे और कैस्टर ऑयल का हेयर मास्क
अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, जो बालों को मजबूती देता है, जबकि कैस्टर ऑयल बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है. इसे बनाने की विधि:
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
- 1 अंडा फेंट लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं.
- इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर बालों की पूरी लंबाई तक लगाएं.
- 40 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें.
मेथी और नारियल तेल का हेयर मास्क
मेथी के दाने बालों के झड़ने को रोकने में मदद करते हैं, और नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है. इस मास्क को बनाने के लिए:
- 2 बड़े चम्मच मेथी के दाने रातभर पानी में भिगोकर रखें.
- सुबह मेथी का पेस्ट बना लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल मिला लें.
- इसे बालों पर लगाकर 1 घंटे बाद धो लें.
दही और शहद का हेयर मास्क
दही बालों को मॉइश्चराइज करता है, जिससे बाल नरम और सिल्की बनते हैं, जबकि शहद बालों की जड़ों को पोषण देता है और ग्रोथ बढ़ाता है. इसे बनाने के लिए:
- 2 बड़े चम्मच दही लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं.
- इस मिश्रण को बालों की जड़ों और पूरे बालों पर लगाएं.
- 30 मिनट बाद हल्के शैम्पू से धो लें.
- इन मास्क का इस्तेमाल कैसे करें?
इन होममेड हेयर मास्क को बनाने के बाद, इन्हें सप्ताह में 1-2 बार इस्तेमाल करें. इनका नियमित इस्तेमाल आपके बालों को सर्दियों में भी मजबूत, घना और खूबसूरत बनाए रखेगा.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं